Logo
election banner
ग्रह गोचर के हिसाब से आज गुरूवार को आपकी किस्मत में क्या है? किसे मिलेंगी खुशियां, किसे मिलेगा अवसाद? कई राशि वालों को धन, प्रेम और तरक्की के मामले में भी गुजरेगा अच्छा दिन। जानिए 11 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 11 अप्रैल 2024: गुरूवार 11 April 2024 को ग्रह गोचर के अनुसार कुछ राशि वालों पर ग्रहों का अच्छा या बुरा प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन चंद्रमा मीन राशि में मौजूद रहेंगे। आज चैत्र माह की तृतीया तिथि है। चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन है। माता भगवती की पूजा आराधना जरूर करें। इन ग्रह गोचरों के आधार पर आज का राशिफल देश के जाने माने ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम महाराज जी ने तैयार किया गया है। यहां जानें मेष से लेकर मीन राशि तक गुरूवार यानी 11 अप्रैल 2024 का अपना राशिफल।

आज का पंचांग (Aaj ka Panchang)
सूर्योदय: प्रातः 06:10 पर
सूर्यास्त: संध्या 06: 45 पर

दिशाशूल: दक्षिण दिशा - आज के दिन दही का सेवन कर यात्रा करें। 

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12 33 से 12 40 तक।
राहुकाल: दोपहर 15.33 से 16.34 तक। 

आज का चौघड़िया (Aaj ka Chaughadia)
सुबह 07:40 से 08:40 तक अमृत
सुबह 08:40 से 10:30 तक चंचल
सुबह 10:30 से 12:40 तक चंचल 
दोपहर 12:40 से 02:30 तक अमृत
दोपहर 02:30 से 07:30 तक लाभ
शाम 07:30 से 09:30 तक लाभ
रात 09:30 से 11:20 तक अमृत

मेष राशि (Today's Aries Horoscope)
आज के दिन व्रत के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने वाणी से किसी का दिल ना दुखाएं। वाहन या मशीनरी के कार्यों में आज सावधानी बरतें। स्त्रियां आज सावधानी पूर्वक काम करें। प्रयास ज्यादा करने पड़ेंगे। कार्य में सफलता मिल सकती है।
लकी नंबर: 49, शुभ रंग: सफेद

वृषभ राशि (Today's Taurus Horoscope)
आज के दिन किसी व्यक्ति पर शंका कर सकते हैं। शंका के चलते आपके वर्क में दिक्कत हो सकती है। घर परिवार के सदस्यों की चिंता आपको रहेगी। वैवाहिक जीवन सुख में रहेगा। कारोबार में उन्नति प्राप्ति होगी। सफलता प्राप्त के योग हैं।
लकी नंबर: 43, शुभ रंग: पीला

मिथुन राशि (Today's Gemini Horoscope)
आज के दिन जीवनसाथी से मन मुटाव हो सकता है। संपत्ति के बड़े सौदे आप कर सकते हैं। करियर में सफलता प्राप्त होगी। फैमिली में किसी को कष्ट रहेगा। दूसरे के कार्यों को नजर अंदाज करें। घर में मीठे भोजन का आज आनंद लेंगे।
शुभ नंबर: 82, शुभ रंग: सफेद

कर्क राशि (Today's Cancer Horoscope)
आज के दिन बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर आपके लिए बनेंगे। किसी फैमिली प्रोग्राम में जा सकते हैं। स्वादिष्ट भोजन करने का मन करेगा। शत्रु आपसे परेशान रहेंगे। दिनभर बेचैनी बनी रहेगी।
लकी नंबर: 29, शुभ रंग:  हल्का लाल

सिंह राशि (Today's Leo Horoscope)
आज के दिन कोई बड़ा कार्य हो सकता है। फैमिली की चिंताएं बनी रहेगी। व्यापार में तेजी आएगी। किसी की हेल्प प्राप्त होगी। कुसंगति ना करें, नहीं तो नुकसान होगा। धन प्राप्त के योग बन रहे हैं।
लकी नंबर: 33, शुभ रंग:  नारंगी

कन्या राशि (Today's Virgo Horoscope)
आज मित्रों की आप हेल्प करेंगे। मेहनत का फल देर से मिलेगा। कीमती वस्तु खरीद पाएंगे। नया उपग्रह ओपन करने का प्लान बनेगा। व्यापार आपके अनुसार चलेगा। दिनभर प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर: 31, शुभ रंग:  पीला 

तुला राशि (Today's Libra Horoscope)
आज के दिन कोई गुड न्यूज़ प्राप्त होगी। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। कोई बड़ा कार्य करने का प्लान बनेगा। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन आपके घर में होगा। शत्रु आज आपसे शांत रहेंगे। शांति बनी रहेगी।
लकी नंबर: 46, शुभ रंग:  नारंगी

वृश्चिक राशि (Today's Scorpio Horoscope)
आज के दिन प्रेम प्रसंग के मामले में जल्दवाजी न करे। शारीरिक कष्ट से वर्क में रुकावट आएगी। नौकरी में परेशान हो सकते हैं। लाभ प्राप्त के योग हैं। निवेश से फायदा आपको मिलेगा। पार्टनरों की हेल्प आपको मिलती रहेगी।
लकी नंबर:  85,  शुभ रंग:   पर्पल

धनु राशि (Today's Sagittarius Horoscope)
आज के दिन बड़ा खर्चा आपके सामने आएगा। यात्रा में जल्दबाजी बिल्कुल भी ना करें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आय की कमी बनी रहेगी। व्यवसाय की गति धीमी हो सकती है। जोखिम भरे कार्य कर पाएंगे। मां को शांत रखें
लकी नंबर: 23, शुभ रंग:  हल्का पीला

मकर राशि (Today's Capricorn Horoscope)
आज के दिन बुद्धि का प्रयोग करें, तो ज्यादा लाभ होगा। कोई बड़ी बात आपके कार्य में रुकावट डाल सकती है। किसी अपने के व्यवहार से आपको फायदा होगा। नौकरी में अधिकारी आपके फेवर में रहेंगे। खुद को समय ज्यादा दें।
लकी नंबर: 22, शुभ रंग:  नारंगी

कुम्भ राशि (Today's Aquarius Horoscope)
आज के दिन समाज सेवा करने का मन करेगा। आज के दिन कोई बड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भाई की हेल्प मिलेगी। समय को अपने अनुकूल बनाना पड़ेगा। खुद को समय ज्यादा दें, बेहतर कर पाएंगे।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग:  हरा

मीन राशि  (Today's Pisces Horoscope)
आज राज की बाधा दूर होकर लाभ मिलेगा। व्यापार से लाभ की स्थिति बनेगी। नौकरी में सहकर्मी आपका साथ देंगे। प्रेम प्रसंग के मामले में पार्टनर के फीलिंग का ध्यान रखें। प्रसन्नता बनी रहेगी।
लकी नंबर: 16, शुभ रंग:  कत्थई

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज का संपर्क सूत्र।
Email: [email protected]

5379487