Logo
election banner
Aaj Ka Panchang 30 April 2024: आज 30 अप्रैल 2024 मंगलवार का दिन हैं। इस दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की उदया षष्ठी तिथि रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जायेगी। जानेंगे शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang 30 April 2024: आज 30 अप्रैल 2024 मंगलवार का दिन हैं। इस दिन सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की उदया षष्ठी तिथि रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जायेगी। वैदिक पंचांग के अनुसार मंगलवार को पड़ने वाली सप्तमी तिथि के दिन कोई भी काम करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेंगे, और किस मुहूर्त में पूजा करनी चाहिए अथवा नहीं। जानेंगे शुभ मुहूर्त, राहु काल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
(Sunrise and Sunset Time) 

सूर्योदय का समय - सुबह 5 बजकर 40 मिनट। 

सूर्यास्त का समय - शाम 6 बजकर 55 मिनट। 

शुभ योग और नक्षत्र 
(Shubh Yoga and Nakshatra)

साध्य योग - 30 अप्रैल को रात 10 बजकर 23 मिनट तक। 

उत्तराषाढ़ा नक्षत्र - 30 अप्रैल 2024 से लेकर बुधवार को सुबह 4 बजकर 9 मिनट तक।

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurt) 

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। 

अमृत काल मुहूर्त - रात 9 बजकर 54 मिनट से लेकर रात 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।

गोधूलि मुहूर्त - शाम को 6 बजकर 27 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। 

विजय मुहूर्त - रात 2 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। 

निशिता मुहूर्त - रात को 11 बजकर 33 मिनट से 1 मई को रात 12 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। 

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 3 बजकर 55 मिनट से लेकर सुबह 4 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। 

राहुकाल समय 
(Rahukal Samay) 

यह वो समय होता है, जब किसी भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। वैदिक पंचांग के अनुसार मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को राहुकाल समय दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ कार्य न करें, अन्यथा असफलता हाथ लग सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

jindal steel Ad
5379487