Shaniwar Ka Rashifal: जिन 2 राशियों के स्वामी है शनिदेव, जानें कैसा रहेगा उनका आज का दिन

Shaniwar Ka Rashifal
X
स्वयं शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी माने गए है। ये दोनों राशियां के लोग मेहनती और अनुशासित होते है।
आज शनिवार 28 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज शनिवार होने की वजह से सभी 12 राशियों पर कर्मफलदाता शनिदेव का प्रभाव रहेगा। स्वयं शनिदेव मकर और कुंभ

Aaj Ka Rashifal 28 December 2024: आज शनिवार 28 दिसंबर को पौष माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज शनिवार होने की वजह से सभी 12 राशियों पर कर्मफलदाता शनिदेव का प्रभाव रहेगा। स्वयं शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी माने गए है। ऐसे में विशेष तौर पर इन दोनों राशियों पर सभी का ध्यान होगा। ज्योतिष में विश्वास रखने वाले लोग जानते है कि, शनिदेव के स्वामित्व वाली ये दोनों राशियां के लोग मेहनती और अनुशासित होते है।

ज्योतिष के अनुसार, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती है। इन दोनों ही राशि के जातकों को शनिदोष के दुष्प्रभाव का सामना कम झेलना पड़ता है। ऐसे में चलिए जान लेते है, शनिदेव की प्रिय राशियां मकर और कुंभ के लिए आज 28 दिसंबर 2024 का दिन कैसा रहेगा।

आज का मकर राशिफल
(Aaj Ka Makar Rashifal)

लगातार कार्य में व्यस्त रहने की वजह से थकावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में ईमानदारी से कार्य करने का इनाम मिलेगा। इस बीच परिवार को समय अवश्य देवें, इससे रिश्ते में तकरार बनने की संभावना खत्म होगी। दांपत्य जीवन आज खुशनुमा रहेगा। आज के लिए भाग्यशाली रंग सफ़ेद और अंक 46 रहेगा।

आज का कुंभ राशिफल
(Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कुंभ जातकों का प्रेम जीवन बेहतर रहने वाला है। इन जातकों के बीच प्रेम रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना मिलेगी। लंबे समय से उलझे हुए कार्य भी आज अंजाम तक पहुंच सकते है। आकस्मिक धनलाभ के भी योग बन रहे है। आज भाग्यशाली रंग गुलाबी और अंक 6 है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story