Logo
19 April ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 19 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

19 April ka Ank Rashifal: आज 19 अप्रैल 2024 है और दिन शुक्रवार। आज  की तारीख के पूरे अंकों(19/04/2024, 1+9+4+2+2+4= 22) को मिलकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22(2+2= 4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 19 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1(MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का व्यापार को लेकर अच्छा जाएगा। वहीं यदि आप बिजनेस पार्टनर के साथ व्यापार करते हैं तो आज आप उनसे बातचीत करके ही कोई भी काम करने का प्रयास करें नहीं तो आपको हानि हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों को त्वचा से संबंधित परेशानी है उनको थोड़ा ध्यान रखना पड़ सकता है। वहीं आप अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे समय अच्छा रहेगा।
लकी नंबर: 04,   शुभ रंग: हरा

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में कुछ अधूरे कार्य भी निपट सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी आ सकती है। जिन लोगों को सर्दी लगी हुई है खासतौर से उन लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी। वहीं धन की स्थिति आप लोगों की अच्छी रहने की संभावना है।
लकी नंबर: 01,   शुभ रंग: लाल

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। वहीं पर आज कार्य क्षेत्र में आपकी प्रशंसा भी होगी। आपको अपने स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप लोगों को अपच की समस्या हो सकती है इसीलिए बाहर का खाने पीने से बचें। जीवन साथी के साथ समय बिताने का समय अच्छा रहेगा। जो लोग विवाह करने की सोच रहे थे उन लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी, यदि लोन लेना चाह रहे थे तो लोन भी आप इस समय पर ले सकते हैं।
लकी नंबर: 18,   शुभ रंग:  नारंगी

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहने की संभावना है। कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रेमी के साथ घूमने का समय नहीं मिलेगा, फोन पर ही बात करके काम चलाना सही रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका से लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। धन की स्थिति अच्छी होगी।
लकी नंबर: 20,  शुभ रंग: सफेद

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। छात्रों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। दिनभर भाग दौड़ लगी रहेगी। जिस वजह से अपने आप को थकान से भरा हुआ महसूस करेंगे। आज के दिन मेडिटेशन जरूर करें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बाहर का खाने पीने से बचें साथ ही धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी।
लकी नंबर: 3,   शुभ रंग: पर्पल

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर जो लोग व्यापार कर रहे हैं उन लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। आसपास के लोगों से किसी पर विश्वास अधिक न करें। अपने स्वास्थ्य का आज का दिन ध्यान रखें। आज परिवार में किसी पुराने रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु धोखाधड़ी और चोरी से बचें।
लकी नंबर: 11,  शुभ रंग: काला

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन आप लोगों का अच्छा रहेगा। आप सभी कार्य को संपन्न कर पाएंगे। कोई ऐसा कार्य भी आरंभ कर सकते हैं जिससे आपकी आमदनी बढ़ें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर बताएंगे। धन की स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आने वाले समय में भारी धन की प्राप्ति होने की भी संभावना है।
लकी नंबर: 13,  शुभ रंग: संतरा

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। वहीं पर आज आप व्यापार से संबंधित कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। जीवन में साथ ही सकारात्मक सोच के साथ आप कार्य को करने की नई योजना भी बना सकते हैं। वहीं पर आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के अच्छा रहेगा। आज आप अपने घर परिवार वालों के सदस्यों के साथ कोई समझ में जाने का विचार भी कर सकते हैं। आज के दिन आपके धन की स्थिति अच्छी रहेगी।
लकी नंबर: 7,   शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक व्यस्त रहेगा। आज आप काम को लेकर तनाव में रह सकते हैं। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा होने की संभावना भी है। आज अपने परिवार वालों के साथ भी यात्रा करने के अवसर प्राप्त होंगे। वहीं पर स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी।
लकी नंबर: 18 ,  शुभ रंग: पीला

5379487