Logo
election banner
Aaj ka Ank Rashifal: अंक शास्त्र के अनुसार रविवार 28 अप्रैल का कैसा रहेगा दिन। मूलांक हमारे गुण, दोष, स्वभाव और प्रकृति के बारे में बताते हैं। मूलांक की संख्या 1 से लेकर 9 तक होती है और हर मूलांक का अपना अलग ही महत्व होता है। अंक शास्त्र के हिसाब से इस इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

28 April ka Ank Rashifal: आज 28 अप्रैल 2024 है और दिन रविवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (28/04/2024, 2+8+4+2+2+4=22) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 22 (2+2=4) है, जिसका जोड़ 4 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 4 के स्वामी राहु हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें रविवार यानी 28 अप्रैल 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आपके कार्य में प्रगति प्राप्त होगी। जो लोग सरकारी नौकरी में है उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। जिसके कारण आप नए कार्य करने की योजना भी बना सकते हैं। आज आप रिश्तो में थोड़ा सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। जिसकी वजह से आप चिंता मुक्त रहेंगे।

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपका दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप अपने कार्य को सफलता से कर पाएंगे। वहीं पर जिन लोगों की वेस्टन से संबंधित काम है या व्यापार है उन लोगों के लिए आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज व्यापार को बढ़ाने की कोई नई योजना आप बना सकते हैं। साथ ही आज रिश्तो में भी सुधार आपको महसूस होगा। स्वास्थ्य को लेकर क्या आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप बहुत लंबे समय से स्वास्थ्य को लेकर के कुछ नई योजना बना रहे थे तो वह योजना भी आज आपकी पूर्ण हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु धन का खर्चा भी होगा। 

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी के लिए कोशिश कर रहे थे उन लोगों के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। साथ ही आप अपने ऊपर ध्यान देने का प्रयास भी करेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। अनावश्यक धन खर्च करने से बचे।

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्ति का दिन है। इसलिए आज मेहनत करने का प्रयास अवश्य करें। आज का दिन आप लोगों के लिए स्वास्थ्य को लेकर के थोड़ी चिंताजनक वाला रह सकता है क्योंकि दोपहर के बाद अचानक से स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य का ध्यान रख कर चले। आज आपके रिश्तों में सुधार आएगा। आपके बड़ों से आपकी आज बातचीत हो सकती है। आज आपके जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है।

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक बेहतर रहेगा। आज आप ऊर्जावान रहेंगे। जो छात्र किसी भी तरह के परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन लोगों के लिए खुशखबरी हो सकती है। आज आप लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। लंबे समय से अगर सर से संबंधित परेशानी चल रही थी तो वह समाप्त होगी। घर परिवार का सपोर्ट रहेगा। जिस वजह से आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी कहीं से धन आने की संभावना है। 

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने आप को मजबूत महसूस करेंगे। आज कोई नया काम भी आपको मिल सकता है। जिस वजह से आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा मगर जिन लोगों को नेत्र से संबंधित परेशानी है उन लोगों को थोड़ा अपनी आंखों का ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज घर में कोई व्यक्ति आपको उपहार दे सकता है। धन की स्थिति भी बेहतर होगी और आने वाले समय में और भी ज्यादा मजबूत महसूस करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। आज आप लोग नौकरी यदि करते हैं तो अपने बॉस से तारीफ पा सकते हैं। आपको किसी नए कार्य के लिए भी चुना जा सकता है। आप लोगों का स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। किसी तीर्थ स्थान के या किसी धार्मिक स्थान के दर्शन करके आए। वहीं पर आज आप लोगों के रिश्तों में भी सुधार आएगा। अगर किसी से लंबे समय से अनबन चल रही थी। आज वह अनबन ठीक हो सकती है। धन की स्थिति अच्छी होगी।

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज कार्यक्षेत्र में कोई आपकी निंदा कर सकता है। इसलिए आसपास के लोगों से बच के रहे किसी की बातों में आकर कि आप निर्णय ना ले नहीं तो आपको नुकसान हो सकता हैं। स्वास्थ्य को लेकर के सावधान रहने की आवश्यकता है। पेट से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। वहीं पर आप लोग को अपने रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर में किसी से बहस होने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रख करके चलें। आज धन की स्थिति मगर अच्छी रहेगी इसीलिए धन को जोड़ने का प्रयास करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों के लिए बहुत खास रहने वाला है। वहीं पर जो लोग किसी भी तरह से सरकारी नौकरी में या डिफेंस में जुड़े हुए हैं। उनके लिए उच्च पद प्राप्ति होने की खुशखबरी आ सकती है। आप लोगों का रिश्ता भी अच्छा रहेगा। अगर आप लोग विवाहित हैं तो आप लोगों की अगर अनबन चल रही थी। वह भी समाप्त हो सकती है। स्वास्थ्य आप लोगों का अच्छा रहेगा। आज आप अपने स्वास्थ्य को पहले से और भी ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ नया योजना बना सकते हैं। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। आने वाले समय में धान की प्राप्ति भी होगी।

5379487