29 March 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 29 मार्च 2026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
आज का योग
धृति योग शाम 6 बजकर 20 मिनट तक रहेगा, जो स्थिरता और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। साथ ही आश्लेषा नक्षत्र दोपहर 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा, जिसके प्रभाव से भावनात्मक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ती है।
कामदा एकादशी का महत्व
कामदा एकादशी का व्रत विशेष रूप से पापों से मुक्ति और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए रखा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस व्रत का पालन करने से व्यक्ति के सभी दोष समाप्त होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दिन भगवान विष्णु को फल, फूल, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित किया जाता है।
29 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:42 से 5:28 तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:05 से 6:15 तक
- अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:01 से 12:51 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:36 से 6:59 तक
- सायाह्न सन्ध्या: शाम 6:37 से 7:47 तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली – शाम 5:04 से 6:37 तक
- मुंबई – शाम 5:20 से 6:52 तक
- चंडीगढ़ – शाम 5:07 से 6:40 तक
- लखनऊ – शाम 4:49 से 6:22 तक
- भोपाल – शाम 5:02 से 6:34 तक
- कोलकाता – शाम 4:18 से 5:51 तक
- अहमदाबाद – शाम 5:21 से 6:54 तक
- चेन्नई – शाम 4:48 से 6:20 तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 6:15 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:37 बजे
29 मार्च 2026 का दिन धार्मिक आस्था और साधना के लिए बेहद खास है। कामदा एकादशी के इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने से जीवन में सकारात्मकता, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। शुभ मुहूर्तों का ध्यान रखते हुए और राहुकाल से बचकर किए गए कार्य अधिक फलदायी साबित होते हैं।