Logo
19 February 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें गुरुवार (19 फरवरी 2026) फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

19 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार, 19 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज के दिन फाल्गुन के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो दोपहर 3 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

तिथि और पक्ष

  • तिथि: शुक्ल पक्ष द्वितीया (दोपहर 03:58 बजे तक)
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • वार: गुरुवार

सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रमा का समय

  • सूर्योदय: प्रातः 06:57 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 06:15 बजे
  • चंद्रोदय: प्रातः 07:54 बजे
  • चंद्रास्त: सायं 07:12 बजे

नक्षत्र, योग और करण

  • नक्षत्र: पूर्व भाद्रपद (रात्रि 08:52 बजे तक)
  • योग: सिद्ध (रात्रि 08:42 बजे तक)
  • करण: कौलव (दोपहर 03:58 बजे तक), तैतिल (20 फरवरी प्रातः 03:21 बजे तक)

हिन्दू लूनर दिनांक

  • शक संवत: 1947 विश्वावसु
  • विक्रम संवत: 2082 कालयुक्त
  • गुजराती संवत: 2082 पिङ्गल
  • चंद्रमास: फाल्गुन (पूर्णिमांत और अमांत)

फुलेरा दूज का महत्व
फुलेरा दूज को विशेष रूप से राधा-कृष्ण की आराधना का दिन माना जाता है। इस दिन मंदिरों में भगवान को फूलों और अबीर से सजाया जाता है। यह पर्व होली के आगमन का संकेत भी देता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस तिथि पर विवाह, सगाई, गृह प्रवेश या नए कार्यों की शुरुआत बिना पंचांग देखे भी की जा सकती है।

आज के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:15 AM से 06:06 AM
  • अभिजित मुहूर्त: 12:13 PM से 12:59 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:29 PM से 03:14 PM
  • अमृत काल: 01:00 PM से 02:34 PM
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:13 PM से 06:38 PM
  • निशिता मुहूर्त: 20 फरवरी 12:10 AM से 01:01 AM तक

आज के अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: 02:01 PM से 03:25 PM
  • यमगण्ड: 06:57 AM से 08:22 AM
  • गुलिक काल: 09:46 AM से 11:11 AM
  • दुर्मुहूर्त: 10:43 AM से 11:28 AM
  • पंचक: पूरे दिन प्रभावी

गुरुवार होने के कारण आज का दिन बृहस्पति ग्रह से प्रभावित रहेगा, जो ज्ञान, धर्म और सद्कर्म का प्रतीक है। फाल्गुन शुक्ल द्वितीया और सिद्ध योग का संयोग आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ माना जाता है। राधा-कृष्ण की उपासना से दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन विशेष रूप से अनुकूल है। हालांकि राहुकाल और अन्य अशुभ समय को ध्यान में रखते हुए ही महत्वपूर्ण निर्णय लें।

आज का उपाय: राधा-कृष्ण को गुलाबी या पीले पुष्प अर्पित करें और “ॐ राधा कृष्णाय नमः” मंत्र का 108 बार जप करें। इससे जीवन में सुख-समृद्धि और प्रेम की वृद्धि होती है।

5379487