18 October ka Ank Rashifal: यहां पढ़ें 1 से 9 मूलांक वालों का अंक राशिफल

Mulank
X
अंक ज्योतिष के अनुसार जानिए आज का अंक राशिफल।
अंक शास्त्र के अनुसार शुक्रवार 18 अक्टूबर को कैसा रहेगा दिन। मूलांक के हिसाब से जानिए आज का अंक राशिफल।

18 October ka Ank Rashifal: आज 18 अक्टूबर 2024 है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों (18/10/2024, 1+8+1+0+2+0+2+4=18) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 (1+8=9) है, जिसका जोड़ 9 बनता है। अंक शास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल तैयार किया गया है। यहां जानें अंक ज्योतिष के माध्यम से आज का अंक राशिफल।

यहां जानें शुक्रवार यानी 18 अक्टूबर 2024 का अंक राशिफल ज्योतिषाचार्य डॉ. करिश्मा कौशिक के अनुसार।

मूलांक 1 (MULANK 1)
आप लोगों के लिए दिन काफी हद तक अच्छा रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। दिन भी अच्छा बीतेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। रिश्तो को लेकर टेंशन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ अपना समय बिता सकते हैं। परिवार के साथ समय भी बिताएंगे। स्वास्थ्य आपका काफी हद तक बेहतर रहेगा।
लकी नंबर: 50, शुभ रंग: हल्का ब्लैक

मूलांक 2 (MULANK 2)
आज आपके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। परेशानियां खत्म होने की संभावना है। विवाद को आज के दिन नजर अंदाज करने का ही प्रयास करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिसकी वजह से आप दिन को एन्जॉय कर पाएंगे। घर के लोग आपको समझने का प्रयास करेंगे। वहीं पर धन की स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज आपको बड़ा फायदा होगा।
लकी नंबर: 12, शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 3 (MULANK 3)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। घर वालों के साथ भी समय अच्छा बिताएंगे। वहीं पर आज स्वास्थ्य को लेकर के जितनी चिंताएं थी, उससे छुटकारा मिल सकता है। व्यापार में आज आपको बड़ा लाभ होगा। वहीं पर आज आप अपने लाइफ पार्टनर से अपनी बात दिल खोल करके कह सकते हैं। जिसकी वजह से आपका और पार्टनर का मन काफी प्रसन्न रहेगा।
लकी नंबर: 7, शुभ रंग: ब्लैक

मूलांक 4 (MULANK 4)
आज का दिन आप लोगों का सामान्य रहेगा। प्रेमी का सहयोग बना रहेगा। वहीं पर आज के दिन आपको किसी चीज को लेकर के चिंता हो सकती है। आज का दिन आप लोगों के लिए कड़ी चुनौतियां भी लेकर के आ सकता है। लेकिन आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। पार्टनर के साथ धन अधिक खर्च होने की संभावना है।
लकी नंबर: 71, शुभ रंग: हल्का ब्लैक

मूलांक 5 (MULANK 5)
आज का दिन आप लोगों के लिए काफी हद तक भाग दौड़ भरा रहेगा। धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज पूरा दिन थकावट का शिकार हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से या खास रिश्तेदारों से मेल मिलाप हो सकता है, जिसके कारण खुशी का माहौल घर में बना रहेगा।
लकी नंबर: 42, शुभ रंग: ऑरेंज

मूलांक 6 (MULANK 6)
आज का दिन आप लोगों का काफी हद तक अच्छा रहेगा। सरकारी नौकरी वालों को लाभ मिलेगा। छात्रों का भी दिन अच्छा गुजरेगा। आज का दिन बेहतर रहेगा। दिन को शुभ बनाने के लिए आज मंदिर जरूर जाएं। वहीं पर आज के दिन आप लोग कोई नया कार्य कर सकते हैं।
लकी नंबर: 80, शुभ रंग: चैती

मूलांक 7 (MULANK 7)
आज का दिन काफी हद तक आप लोगों का अच्छा जाएगा। जिसकी वजह से आप काफी खुश रहेगा। आज का दिन आप अपने किसी खास आदमी के साथ समय बिता सकते हैं। घर परिवार में समय बिताने का प्रयास करें। दिन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य बरकरार रहेगा।
लकी नंबर: 2 शुभ रंग: नारंगी

मूलांक 8 (MULANK 8)
आज का दिन आप लोगों के लिए थोड़ा लापरवाही भरा हो सकता है। लाइफ पार्टनर का ध्यान रखने की जरूरत है। आज किसी कार्य को लेकर के लापरवाही हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखकर चलें। आज धन को बचाकर के चलने का भी प्रयास करें। नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने पार्टनर के साथ बातचीत कर सकते हैं।
लकी नंबर: 1 शुभ रंग: गुलाबी

मूलांक 9 (MULANK 9)
आज का दिन आप लोगों का उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लेकिन दिन को लेकर आप कोई बड़ी योजना बनाने के बारे में सोच सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान रख कर चलें। धन की स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं।
लकी नंबर: 6 शुभ रंग: हल्का पर्पल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story