आज का राशिफल 20 जुलाई 2025: कैसा रहेगा रविवार? जानें मेष से कन्या राशि का भविष्यफल

20 जुलाई का चंद्र राशिफल, मेष से कन्या
Aaj ka rashifal - 20 जुलाई 2025, रविवार को चंद्र गोचर के अनुसार मेष से कन्या राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा? कुछ राशि वालों के लिए उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए करियर में नए अवसर, प्रेम संबंधों में नयापन और आर्थिक मामलों में उन्नति देखने को मिलेगी। यहां जानिए स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा प्रस्तुत चंद्र राशिफल में आपकी राशि का हाल।
आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। चंद्रमा सुबह 06:12 बजे मेष से वृषभ राशि पर गोचर कर जाएंगे।
आज का मेष राशिफल (20 July Aries Horoscope)
आज आर्थिक मामलों में सतर्कता जरूरी है। उधार देने या फालतू खर्चों से बचें। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। सिरदर्द, थकान या नींद की कमी परेशान कर सकती है। प्रेम जीवन में रोमांच बना रहेगा, लेकिन व्यस्तता के चलते समय कम मिल सकता है। कामकाज में नया अवसर लाभदायक साबित होगा।
प्यार - पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। सिंगल हैं तो नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
करियर - कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा। ऑफिस में कोई आपकी तारीफ कर सकता है।
पैसा - निवेश के नए मौके मिलेंगे लेकिन सोच-समझकर फैसला लें।
हेल्थ - सिरदर्द या नींद की कमी परेशान कर सकती है।
शुभ अंक - 16, शुभ रंग - काला
आज का वृषभ राशिफल (20 July Taurus Horoscope)
आज शरीर को आराम की आवश्यकता है। खानपान में लापरवाही न करें, वरना पेट संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यों की अधिकता से थकान महसूस होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति स्थिर बनी रहेगी लेकिन नया निवेश न करें।
प्यार - जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेमियों के लिए दिन थोड़ा भावनात्मक हो सकता है।
करियर - सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल से काम समय पर पूरा होगा।
पैसा - खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। फालतू चीजों में पैसा न लगाएं।
हेल्थ - पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ अंक - 6, शुभ रंग - बैंगनी
आज का मिथुन राशिफल (20 July Gemini Horoscope)
आर्थिक निर्णयों में सावधानी रखें। किसी पुराने निवेश से नुकसान हो सकता है। नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले सलाह लें। प्रेम जीवन में समझदारी से रिश्ते मजबूत बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खासकर त्वचा या पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।
प्यार - लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। दबी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करें।
करियर - इंटरव्यू या मीटिंग में सफलता मिल सकती है। शिक्षण और लेखन से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे।
पैसा - आय के नए स्त्रोत खुल सकते हैं।
हेल्थ- सेहत में सुधार होगा लेकिन शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ अंक - 7, शुभ रंग - भूरा
आज का कर्क राशिफल (20 July Cancer Horoscope)
आज का दिन दस्तावेज़ी कार्यों में बीतेगा। किसी पुराने दोस्त से धन संबंधी विवाद संभव है। भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे, प्रेमी का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से फिटनेस या योग शुरू करने का दिन अच्छा है।
प्यार - किसी पुराने साथी से संपर्क हो सकता है। विवाहित लोग भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे।
करियर - कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। प्रमोशन या नई भूमिका की संभावना है।
पैसा - आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा।
हेल्थ - एलर्जी या त्वचा संबंधी दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक - 20, शुभ रंग - सफेद
आज का सिंह राशिफल (20 July Leo Horoscope)
कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की योजना बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चिंता, खासकर दांत या मसूड़ों में दर्द हो सकता है। बच्चों के साथ संयम रखें। परिवार में किसी सदस्य से मनमुटाव हो सकता है।
प्यार - रिलेशनशिप में कोई सकारात्मक मोड़ आ सकता है। परिवार के लोग भी आपके निर्णय में साथ देंगे।
करियर - लीडरशिप की क्षमता दिखेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
पैसा - किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।
हेल्थ - मानसिक तनाव से बचने की जरूरत है।
शुभ अंक - 27, शुभ रंग - भूरा
आज का कन्या राशिफल (20 July Leo Horoscope)
आपके जीवन में बदलाव के संकेत हैं। करियर, स्थान या संबंधों में कुछ नया हो सकता है। शुरुआत में असहजता महसूस होगी लेकिन बाद में लाभ मिलेगा। धन की स्थिति सुधर रही है। परिवार में शांति बनाकर रखें।
प्यार - पार्टनर से बात करते समय शब्दों का ध्यान रखें।
करियर - छोटी-छोटी गलतियों से नुकसान हो सकता है, सतर्क रहें।
पैसा - अनावश्यक खर्चों से बचें, बजट बनाकर चलें।
हेल्थ - पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक - 29, शुभ रंग - ग्रे
यह भी पढ़ें : सावन की पहली एकादशी पर करें ये काम, धन-दौलत से भर जाएगी झोली!
यह भी पढ़ें : 20 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल - 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? जानिए
यह भी पढ़ें : 20 July 2025 - जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
यह भी पढ़ें : शुक्र का मिथुन में गोचर 2025 - इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क
यह भी पढ़ें : 20 जुलाई 2025 राशिफल: तुला से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार? पढ़ें चंद्र भविष्यफल
