20 जुलाई 2025 राशिफल: तुला से मीन राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार? पढ़ें चंद्र भविष्यफल

20 july rashifal tula se meen
X

20 जुलाई का चंद्र राशिफल, तुला से मीन तक

20 जुलाई 2025 को चंद्रमा वृषभ राशि में गोचर करेंगे। जानें तुला से मीन राशि तक प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और धन के लिहाज से आपका आज का दिन कैसा रहेगा? पेश है स्वामी अश्विनी जी महाराज का चंद्र राशिफल।

Aaj Ka rashifal : रविवार, 20 जुलाई 2025 को चंद्रमा का गोचर वृषभ राशि में हो रहा है, जिसका असर तुला से मीन तक की राशियों पर अलग-अलग रूपों में पड़ेगा। कुछ राशियों को आज करियर में सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ लोगों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा चंद्र राशि आधारित ( Aaj ka Rashifal) आज का राशिफल।

आज श्रावण माह के कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। चंद्रमा सुबह 06:12 बजे मेष से वृषभ राशि पर गोचर कर जाएंगे।

आज का तुला राशिफल (20 July Libra Horoscope)

जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज अवसर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है, संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

प्यार - प्रेमी के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। जीवनसाथी से सराहना मिलेगी।

करियर -कला, फैशन और डिजाइन से जुड़े लोगों के लिए शुभ दिन है।

पैसा -धन लाभ की संभावना है, लेकिन निवेश सोच-समझकर करें।

हेल्थ -मानसिक शांति रहेगी, योग-ध्यान फायदेमंद होगा।

शुभ अंक -11, शुभ रंग - हरा

आज का वृश्चिक राशिफल (20 July Scorpio Horoscope)

पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। जीवन में अनुशासन लाने का समय है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार के लिए दवाइयों पर निर्भरता कम करें। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

प्यार - रिश्तों में स्पष्टता बनाए रखें। पार्टनर के साथ समय बिताएं।

करियर -ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। धैर्य से काम लें।

पैसा -पुराने कर्ज को चुकाने का प्लान बनाएं।

हेल्थ -थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।

शुभ अंक -16, शुभ रंग - मरून

आज का धनु राशिफल (20 July Sagittarius Horoscope)

कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्य का दबाव रहेगा लेकिन धैर्य और योजना से सफलता मिल सकती है। निजी जीवन में उत्साह बना रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी। मानसिक तनाव को योग से दूर करें।

प्यार - साथी से सरप्राइज़ मिल सकता है। एक दूसरे की भावनाओं को समझें।

करियर -करियर में नया मोड़ आ सकता है, कुछ नया सीखने को मिलेगा।

पैसा -आय में वृद्धि की संभावना है।

हेल्थ -जोड़ों में दर्द या थकावट हो सकती है।

शुभ अंक - 21, शुभ रंग - क्रीम

आज का मकर राशिफल (20 July Capricorn Horoscope)

रचनात्मक क्षेत्र के लोगों को नई पहचान मिल सकती है। करियर में बदलाव की संभावना बन रही है। आर्थिक लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार संग यात्रा की योजना बन सकती है।

प्यार - पार्टनर से खुले दिल से बातचीत करें।

करियर - महत्वपूर्ण मीटिंग्स में आपकी राय को महत्व मिलेगा।

पैसा - आर्थिक स्थिरता बनी रहेगी, लेकिन खर्च पर नजर रखें।

हेल्थ - गर्दन या पीठ से संबंधित दर्द हो सकता है।

शुभ अंक - 3, शुभ रंग - गुलाबी

आज का कुंभ राशिफल (20 July Aquarius Horoscope)

आज का दिन - किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, सतर्क रहें। छात्रों के लिए पढ़ाई का दबाव बढ़ेगा। प्रेम जीवन में उलझनें रह सकती हैं, धैर्य रखें। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

प्यार - किसी पुराने मित्र से प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है।

करियर - टीम वर्क में सफलता मिलेगी। टेक्नोलॉजी से जुड़े कामों में लाभ होगा।

पैसा - धन प्राप्ति के योग हैं, लेकिन ज्यादा जोखिम न लें।

हेल्थ - आंखों या सिरदर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ अंक - 27, शुभ रंग - मैजेंटा

आज का मीन राशिफल (20 July Pisces Horoscope)

आज आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारी आ सकती है। किसी पुराने विवाद में सुलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन मानसिक स्पष्टता की ज़रूरत है। कोई फैसला जीवन की दिशा बदल सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।

प्यार - किसी पुराने रिश्ते की यादें ताजा हो सकती हैं। वर्तमान को महत्व दें।

करियर - रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल है।

पैसा - आमदनी सामान्य रहेगी, खर्च सीमित रखें।

हेल्थ - मानसिक थकान हो सकती है।

शुभ अंक - 22, शुभ रंग - लाल

यह भी पढ़ें : सावन की पहली एकादशी पर करें ये काम, धन-दौलत से भर जाएगी झोली!

यह भी पढ़ें : 20 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल - 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन? जानिए

यह भी पढ़ें : 20 July 2025 - जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

यह भी पढ़ें : शुक्र का मिथुन में गोचर 2025 - इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

यह भी पढ़ें : आज का राशिफल 20 जुलाई 2025: कैसा रहेगा रविवार? जानें मेष से कन्या राशि का चंद्र भविष्यफल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story