शुक्र का मिथुन में गोचर 2025: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, कुछ को रहना होगा सतर्क

Shukra Gochar 2025: जुलाई में सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं, शनि मीन में वक्री हैं, और बृहस्पति का उदय मिथुन में हुआ है। अब 26 जुलाई को शुक्र भी अपनी चाल बदलते हुए मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं, किन राशियों को लाभ मिलेगा और किन्हें थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।
मेष राशि
शुक्र का गोचर आपके लिए शुभ संकेत लेकर आ रहा है। करियर में तरक्की के योग हैं, और नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापार में भी मुनाफे के संकेत हैं। हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखें।
वृषभ राशि
शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं, इसलिए इनका गोचर आपके लिए विशेष फलदायी रहेगा। आर्थिक रूप से लाभ मिलने की संभावना है। जो लोग कला, फैशन या डिज़ाइन से जुड़े हैं, उन्हें नाम और धन दोनों मिल सकते हैं। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो रिश्तों में तनाव आ सकता है।
मिथुन राशि
शुक्र के आपके ही राशि में आने से व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और नए रिश्तों की शुरुआत संभव है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और नए करियर विकल्प भी खुल सकते हैं।
कर्क राशि
विद्यार्थियों और करियर के नए विकल्प तलाश रहे युवाओं के लिए समय अनुकूल है। मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोग विशेष लाभ पा सकते हैं। हालांकि भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
सिंह राशि
आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी है, लेकिन पारिवारिक मामलों में सतर्क रहें। अनावश्यक यात्राएं न करें और नई साझेदारियों में जल्दबाजी से बचें।
कन्या राशि
समाजिक जीवन में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ऑफिस में आपकी छवि सुधरेगी और सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगे। धार्मिक और पारिवारिक आयोजनों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
तुला राशि
शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं, लेकिन इस गोचर में सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक विवाद और व्यापारिक उलझनों से दो-चार होना पड़ सकता है। कोई नया निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें।
वृश्चिक राशि
रुके हुए कार्य पूरे होंगे और पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। कला या रचनात्मक क्षेत्रों में करियर की नई दिशा मिल सकती है।
धनु राशि
यह समय आपके लिए व्यक्तिगत और पेशेवर रिश्तों में सुधार का है। विवाह या सगाई के योग बन सकते हैं। अटके धन की वापसी संभव है, जिससे आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मकर राशि
सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। यात्रा में रुकावट और खर्चों में वृद्धि संभव है। पुराने मित्रों से विवाद से बचें और धैर्य बनाए रखें। कोई भी बड़ा निर्णय जल्दबाज़ी में न लें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी में वेतनवृद्धि के योग हैं और नई संपत्ति खरीदने का प्लान बनेगा। आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। इस समय में आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। समय साथ देगा।
मीन राशि
भाग्य का साथ मिलेगा और आर्थिक दृष्टिकोण से समय बेहतर होगा। मानसिक शांति मिलेगी और घर का माहौल सुखद रहेगा। दूर रह रहे परिजनों से मुलाकात हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
