18 जुलाई 2025 राशिफल: मेष से कन्या राशि वालों को करियर-प्रेम और धन का मिलेगा मिला-जुला फल

मेष से कन्या वालों का आज का राशिफल
Aaj ka rashifal: 18 जुलाई 2025, शुक्रवार के चंद्र गोचर के अनुसार मेष से कन्या राशि वालों के लिए दिन उत्साह और नई संभावनाओं से भरा रहेगा। करियर में नए अवसर, प्रेम संबंधों में नयापन और आर्थिक मामलों में संतुलन देखने को मिलेगा। जानिए स्वामी अश्विनी जी महाराज द्वारा प्रस्तुत चंद्र राशिफल में आपकी राशि का हाल।
आज का मेष राशिफल (18 July Aries Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण निर्णयों से भरा रहेगा। घर-परिवार के मामलों में संतुलन बनाए रखें। चंद्र गोचर आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगा, जिससे आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित कर सकते हैं।
- प्यार: अविवाहितों को आज कोई प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहितों के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा।
- करियर: करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। नई जिम्मेदारियाँ आ सकती हैं।
- पैसा: खर्चों पर नियंत्रण रखें, निवेश सोच-समझकर करें।
- हेल्थ: सिरदर्द और थकावट परेशान कर सकते हैं। पानी खूब पिएं।
- सलाह: अहंकार से बचें, विनम्र बने रहें।
- शुभ रंग: मैजेंटा, शुभ अंक: 28
आज का वृषभ राशिफल (18 July Taurus Horoscope)
दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है लेकिन दोपहर बाद स्थितियां आपके पक्ष में आएंगी। परिवार से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
- प्यार: साथी के साथ बहस से बचें। संयम से बात करें।
- करियर: कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें।
- पैसा: आकस्मिक धन प्राप्ति हो सकती है।
- हेल्थ: पेट संबंधी समस्या या नींद की कमी हो सकती है।
- सलाह: जिद न करें, सब्र से काम लें।
- शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 17
आज का मिथुन राशिफल (18 July Gemini Horoscope)
चंद्रमा आपके आत्मबल को बढ़ा रहा है। पुराने संपर्कों से लाभ होगा। सामाजिक व पारिवारिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
- प्यार: प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा का संचार होगा।
- करियर: नौकरी में प्रमोशन या पदोन्नति का योग है।
- पैसा: निवेश से लाभ मिलेगा, उधारी चुकता हो सकती है।
- हेल्थ: मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।
- सलाह: आत्मविश्वास बनाए रखें, आलोचना से विचलित न हों।
- शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6
आज का कर्क राशिफल (18 July Cancer Horoscope)
परिवार में कोई सुखद समाचार मिल सकता है। भावनात्मक रूप से संतुलन बनाना जरूरी होगा। यात्रा का योग बन सकता है।
- प्यार: साथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
- करियर: नया जॉब ऑफर मिल सकता है या किसी पुरानी परियोजना में सफलता मिलेगी।
- पैसा: धन आगमन होगा लेकिन खर्च भी अधिकता रहेगी।
- हेल्थ: त्वचा से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।
- सलाह: बड़ों की सलाह मानें और जल्दबाज़ी से बचें।
- शुभ रंग: भूरा, शुभ अंक: 9
आज का सिंह राशिफल (18 July Leo Horoscope)
आज का दिन सोच-समझकर निर्णय लेने का है। पुराने मित्र से मुलाकात सुखद रहेगी। काम में मन लगेगा और सफलता भी मिल सकती है।
- प्यार: प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
- करियर: अधिकारी वर्ग से संबंध मजबूत होंगे, प्रमोशन के संकेत हैं।
- पैसा: आर्थिक स्थिति बेहतर होगी लेकिन खर्चों की अधिकता रहेगी।
- हेल्थ: आँखों की समस्या हो सकती है, स्क्रीन टाइम सीमित रखें।
- सलाह: छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें।
- शुभ रंग: काला, शुभ अंक: 30
आज का कन्या राशिफल (18 July Leo Horoscope)
आपके निर्णय दूसरों के लिए उदाहरण बन सकते हैं। आज जिम्मेदारियों का बोझ महसूस होगा लेकिन आप हर स्थिति को अच्छे से संभाल लेंगे।
- प्यार: साथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का समय है।
- करियर: नई योजना बनेगी, जिसे कार्यान्वयन में लाना जरूरी है।
- पैसा: अचानक धन लाभ के संकेत हैं।
- हेल्थ: नींद की कमी से चिड़चिड़ापन हो सकता है।
- सलाह: आत्मनिरीक्षण करें और अनावश्यक कार्यों से बचें।
- शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8
ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 18 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल
18 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन?
