Aaj Ka Panchang 18 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

Aaj ka Panchang
X

आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 18 July 2025: यहां पढ़ें शुक्रवार (18 जुलाई 2025) सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

18 July 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। शुक्रवार को अष्टमी तिथि के साथ-साथ कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत भी रखा जा रहा है। इसके साथ ही साथ ही, बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री चाल से गोचर करेंगे, जिसका प्रभाव विभिन्न राशियों पर देखा जा सकता है। पंडित मनीष गौतम जी के अनुसार, आज के दिन पूजा-पाठ, उपवास और ध्यान साधना के लिए विशेष योग बन रहे हैं। अष्टमी तिथि के साथ धृति योग और अश्विनी नक्षत्र का संयोग विशेष फलदायी माना जा रहा है। यहां पढ़ें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।

18 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त और ज्योतिषीय जानकारी

  • तिथि: श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी
  • तिथि समाप्ति: शाम 5:02 बजे तक
  • दिन: शुक्रवार
  • योग: धृति योग, जो रात 3:56 बजे तक प्रभावी रहेगा
  • नक्षत्र: अश्विनी, जो रात 2:14 बजे तक रहेगा
  • व्रत पर्व: कालाष्टमी व्रत, श्री शीतलाष्टमी व्रत
  • ग्रह गोचर: बुध कर्क राशि में वक्री होंगे
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:59 बजे से 12:54 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली सुबह 10:44 - 12:27 बजे
  • मुंबई सुबह 11:06 - 12:45 बजे
  • लखनऊ सुबह 10:30 - 12:12 बजे
  • भोपाल सुबह 10:46 - 12:26 बजे

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय: सुबह 05:34 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 07:19 बजे

धार्मिक महत्त्व और व्रत की महिमा

कालाष्टमी भगवान भैरव को समर्पित होती है। इस दिन भक्तगण उपवास रखकर भैरव जी की आराधना करते हैं और रात्रि में जागरण करते हैं। वहीं, शीतलाष्टमी पर माता शीतला की पूजा कर रोग-निवारण और परिवार की सुख-शांति की कामना की जाती है। इस दिन श्रद्धालु दिनभर व्रत रखकर संध्या के समय माता की आरती करते हैं और ठंडा भोजन ग्रहण करते हैं। विशेषकर महिलाओं के लिए यह दिन सौभाग्य की प्राप्ति हेतु शुभ माना जाता है।

बुध ग्रह की वक्री चाल का प्रभाव

आज से बुध ग्रह वक्री चाल में कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसका असर संचार, व्यापार, दस्तावेज़ी कार्य और पारिवारिक संवाद पर देखा जा सकता है। जिन राशियों पर इसका प्रभाव अधिक रहेगा, उन्हें जल्दबाज़ी से बचना और सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।

ये भी पढ़ें: 18 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन?

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story