18 जुलाई 2025 मूलांक राशिफल: जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन?

aaj ka mulank rashifal
X

आज का मूलांक राशिफल

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 18 जुलाई का अंक राशिफल।

18 july ka Ank Rashifal: आज 18 जुलाई है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 18/07/2025, 1+8+0+7+2+0+2+5 =25) को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 25 है, जिसका जोड़ 7(2+5=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।

मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 18 जुलाई का अंक राशिफल।

मूलांक 1 (MULANK 1)

आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आपको लीडरशिप के मौके मिल सकते हैं। करियर में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। रिश्तों में ईगो आ सकता है, संयम रखें। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।

सुझाव: सूर्य को जल अर्पित करें और पिता से संवाद बढ़ाएं।

मूलांक 2 (MULANK 2)

भावनात्मक निर्णय लेने से बचें। दूसरों की भावनाओं को समझना आपकी ताकत है, लेकिन आज इसे खुद के खिलाफ इस्तेमाल न होने दें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई पुराना मित्र याद आ सकता है।

सुझाव: चंद्रमा मंत्र का जप करें या सफेद रंग का उपयोग करें।

मूलांक 3 (MULANK 3)

गुरुबल आज आपके पक्ष में है। पढ़ाई, शिक्षा, सलाह देने या लेने से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। करियर में उन्नति के योग हैं। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

सुझाव: पीले वस्त्र पहनें और हल्दी का दान करें।

मूलांक 4 (MULANK 4)

आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। प्लानिंग में बदलाव हो सकता है। कुछ बाधाएं आएंगी लेकिन दृढ़ता से आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। इलेक्ट्रॉनिक चीजों या वाहन में खराबी आ सकती है।

सुझाव: नीले या ग्रे रंग से परहेज करें। राहु मंत्र का जाप करें।

मूलांक 5 (MULANK 5)

आज आप में संचार की ताकत प्रबल रहेगी। बातचीत से चीजें अपने पक्ष में ला सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए दिन खास रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कुछ नए कॉन्टैक्ट्स फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

सुझाव: हरे रंग का रूमाल अपने पास रखें और बुध मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6 (MULANK 6)

सौंदर्य, कला, प्रेम और भोग विलास से जुड़ी चीजें आकर्षित करेंगी। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा। जो लोग शादी की योजना बना रहे हैं, उनके लिए दिन शुभ संकेत दे सकता है। खर्च पर नियंत्रण जरूरी है।

सुझाव: शुक्र मंत्र का जाप करें और सफेद मिठाई का दान करें।

मूलांक 7 (MULANK 7)

अंदरूनी बेचैनी या आत्मचिंतन का समय है। आज मन किसी गूढ़ विषय या अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। दूसरों की सलाह से ज्यादा अपनी अंतरात्मा की सुनें। यात्रा से लाभ हो सकता है।

सुझाव: नीले या बैंगनी रंग का प्रयोग करें। जल से जुड़े कार्य शुभ रहेंगे।

मूलांक 8 (MULANK 8)

आज का दिन मेहनत मांगता है। अतीत की गलतियों से सबक लें और नए सिरे से शुरुआत करें। कोर्ट-कचहरी या प्रशासनिक कार्यों में ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सुझाव: शनिदेव को सरसों के तेल का दीपक लगाएं और काले तिल का दान करें।

मूलांक 9 (MULANK 9)

उर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगिता या शारीरिक कार्य में हैं, तो आज दिन आपका है। गुस्से को नियंत्रण में रखें, नहीं तो रिश्तों में दरार आ सकती है। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे।

सुझाव: हनुमान चालीसा का पाठ करें और लाल रंग पहनें।

ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज

ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।

Email: manishgautam0703@gmail.com

दूरभाष 7982530452

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Panchang 18 July 2025: यहां जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story