ट्रम्प का 'हवा महल': 1,100 KM स्पीड, 51 हजार फीट ऊंची उड़ान भरेगा बोइंग 747-8; जानिए ₹3400 करोड़ के गिफ्ट की खासियत
Boeing 747-8 jumbo: कतर (Qatar) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में दिया है। 3400 करोड़ का लग्जरी प्लेन 1,100 किमी घंटे की स्पीड से उड़ सकता है। 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं।
Boeing 747-8 jumbo: कतर (Qatar) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बोइंग 747-8 जंबो जेट गिफ्ट में दिया है। 3400 करोड़ के लग्जरी प्लेन में महल जैसी सुविधाएं हैं। विमान को 'फ्लाइंग पैलेस' या उड़ता महल भी कहते हैं। विमान फुल स्पीड में 1,100 किमी घंटे की स्पीड से उड़ सकता है। साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है। आश्चर्य यह है कि ट्रम्प का 'हवा महल' 2029 से पहले उड़ान नहीं भर सकेगा। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह?....।
2029 तक ट्रम्प को विमान मिलने की संभावना नहीं
14 मई को डोनाल्ड ट्रम्प कतर पहुंचे थे। कतर सरकार के साथ 1.2 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 100 लाख करोड़ ) की डील की थी। कतर ने ट्रम्प को एक अत्याधुनिक Boeing 747-8 फ्लाइंग जंबो जेट उपहार में दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लग्जरी विमान 2027 से पहले ट्रम्प तक नहीं पहुंच पाएगा। सुरक्षा कारणों और क्लियरेंस प्रक्रियाओं की वजह से इसका अंतिम हैंडओवर संभवतः 2029 या उसके बाद ही होगा। Donald Trump अपने दूसरे कार्यकाल के अंत तक शायद इसपर नहीं उड़ पाएंगे।
जानिए बोइंग 747-8 की खासियत
बोइंग 747-8 जंबो जेट को उसकी भव्यता और अत्याधुनिक तकनीक के कारण 'फ्लाइंग पैलेस' भी कहा जाता है। बोइंग 747 श्रृंखला का सबसे नवीन और विशाल मॉडल है। लक्जरी विमान में मास्टर बेडरूम, बैठक के लिए कॉन्फ्रेंस रूम, डाइनिंग स्पेस, आरामदायक लाउंज और आधुनिक सुविधाओं से लैस बाथरूम शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें चार शक्तिशाली GEnx-2B टर्बोफैन इंजन लगे हैं, जो इसे उत्कृष्ट प्रदर्शन क्षमता प्रदान करते हैं। कॉकपिट को डिजिटल ‘ग्लास कॉकपिट’ डिज़ाइन में तैयार किया है। नवीनतम नेविगेशन तकनीक का उपयोग किया है। सुरक्षा के लिहाज से विमान में मिसाइल हमलों से बचाव के लिए इंफ्रारेड जैमर जैसी उन्नत काउंटरमेजर्स भी लगाए गए हैं।
1,100 किमी से उड़ सकता विमान
लाउंज और डाइनिंग एरिया में बड़े डाइनिंग टेबल, हाई-टेक स्क्रीन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, ब्लू-रे प्लेयर और हाई क्वालिटी ऑडियो सिस्टम भी है। प्लेन फुल स्पीड में 1,100 किमी से उड़ सकता है। साथ ही 51 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने में सक्षम हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा कॉमर्शियल प्लेन है।
जानिए क्या कहता है नियम
अमेरिकी संविधान के पारिश्रमिक खंड (एमोल्यूमेंट्स क्लॉज) के मुताबिक, सरकारी पद पर बैठा कोई भी इंसान बिना कांग्रेस (संसद) की सहमति के किसी भी राजा या विदेशी राज्य से कोई गिफ्ट या उपाधि नहीं ले सकता है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा कि उनका डिपार्टमेंट इस विमान में सभी जरूरी सुरक्षा उपाय तय करेगा, जिससे राष्ट्रपति इसका सुरक्षित उपयोग कर सकें। उन्होंने कहा कि यह उपहार सभी सरकारी नियमों के मुताबिक स्वीकार किया गया है।