अंतरिक्ष से कैसा दिखता है सूर्य ग्रहण?: NASA ने शेयर किया वीडियो, जानिए 2024 में कितने होंगे ग्रहण?

Solar Eclipse 2024: अमेरिकी अंतरीक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर दक्षिण प्रशांत से शुरु हुआ। यह मैक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11.07 बजे यानी की भारतीय समय अनुसार रात करीब 12.37 बजे नजर आया।

Updated On 2024-04-09 08:52:00 IST
Solar Eclipse

Solar Eclipse 2024: 8 अप्रैल को मेक्सिको, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के कुछ हिस्सों में लाखों लोगों ने सोमवार को दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा। यह 2024 की एक ऐतिहासिक खगोलीय घटना थी। चूंकि यह सूर्यग्रहण रात के समय था, इसलिए भारत में नहीं दिखाई दिया। अब पूर्ण सूर्य ग्रहण 2044 तक अमेरिका में फिर से दिखाई नहीं देगा। फिलहाल इस नजारे को हमने कई बार देखा है। एक अंधेरी छाया आकर सूर्य को ढंक लेती है और उसका प्रकाश मंद पड़ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा अंतरिक्ष से देखा है? 

Watch Video...

नासा ने सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना को दिखाने के लिए अपने यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग की। दावा है कि एक सदी में पहली बार न्यूयॉर्क के पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्रों में पूर्ण ग्रहण देखा गया। इसके लिए स्पेशल गॉगल्स का इंतजाम किया गया था। वहीं आसमान से इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए स्पेशल फ्लाइट्स ऑपरेट की गई। इन विमानों में बैठक लोगों ने आसमान से सूर्यग्रहण का नजारा देखा। 

कब होता है सूर्यग्रहण?
जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य तीनों एक सीधी रेखा में आ जाते हैं तब सूर्यग्रहण होता है। चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। सूर्य ढंक जाता है और उसका प्रकाण धरती पर नहीं आ पाता है। 

2024 में होंगे 4 ग्रहण

तारीख ग्रहण
25 मार्च चंद्रग्रहण
8 अप्रैल सूर्यग्रहण
18 सितंबर आंशिक चंद्रग्रहण
2 अक्टूबर सूर्यग्रहण

यह भी पढ़ेंSolar Eclipse 2024: मैक्सिको,अमेरिका में साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण,चांद के आगोश में समाया सूरज, दिन में ही हो गई रात

Similar News