Viral Video: मुरमुरे, चने और चॉकलेट से बना दी 'वाफेल भेल', लोग बोले - 'शहद, चीनी डालना तो भूल गए..'

Viral Video: सूरत में एक वेंडर द्वारा वाफेल भेल बनाने के तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Updated On 2024-01-06 10:06:00 IST
वाफेल भेल बनाने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Viral Video: हमारे यहां खाने के शौकीनों की कमी नहीं है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर आए दिन फूड से जुड़ा हुआ कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। कई बार रेसिपी में दिया ट्विस्ट काफी पसंद किया जाता है तो कभी नेटिजंस जमकर भड़ास निकालते हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में वाफेल भेल बनाने का तरीका काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मुरमुरा, मसाले और चने के साथ चॉकलेट सॉस और स्प्रिंकल्स का उपयोग कर किया गया है। वीडियो देखकर आप खुद तय करें कि वाफेल भेल बनाने का ये तरीका आपको पसंद आया या नहीं। 

चॉकलेट सॉस, स्प्रिंकल्स का उपयोग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो संस्कार खेमनानी के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें एक महिला वेंडर वाफेल भेल बना रही है। ये वीडियो सूरत का बताया जा रहा है और भेल बनाने के लिए मुरमुरे, चने और मसालों  के साथ ही सिरप, चॉकलेट सॉस और स्प्रिंकल्स का यूज किया गया है। वाफेल को तैयार करने के बाद इसे पहले छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया।

इसके बाद उस पर भेल और पापड़ी चाट को सजाया गया। इसके बाद वाफेल के टुकड़ों को दो तरह के चॉकलेट सिरप, स्प्रिंकल्स, वेनिला आइसक्रीम के स्कूप और आखिर में टॉप पर चॉकलेट चिप्स से सजाया गया। वाफेल भेल बनाने का ये तरीका नेटिजंस में काफी वायरल हो रहा है। 

लोग दे रहे दिलचस्प रिएक्शन
वाफेल भेल का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक यूजर ने मजाकिया लहज़े में लिखा 'आप शहद और चीनी को टॉप पर डालना भूल गए।' दूसरे यूजर ने लिखा 'इन्होंने इसमें शुगर सिरप क्यों एड नहीं किया? ये अधूरा लग रहा है।', एक अन्य यूजर ने लिखा 'इसकी पहली बाइट आपको स्वर्ग जैसी लगेगी और दूसरी वहां ले जाएगी।'

Tags:    

Similar News