नेहा सिंह राठौर ने गाया 'रीवा म का बा': लोकसभा चुनाव से पहले वीडियो वायरल, BJP MLA ने उठाए सवाल, कांग्रेस दे रही साथ  

Neha Rathore Song on Rewa Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी म का बा की तर्ज पर रीवा में का बा...गाना गाया है। नेहा के गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Updated On 2024-04-18 13:07:00 IST
बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर रीवा म का बा

Neha Rathore Song on Rewa Election 2024 : मध्य प्रदेश के रीवा में लोकसभा चुनाव के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार की चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने यूपी में का बा की तर्ज पर रीवा म का बा...गीत गाया है। उनके इस गीत की चर्चा लोकसभा चुनाव में खूब हो रही है। नेहा के इस वीडियो को कांग्रेस नेता सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। जबकि, भाजपा वाले उन पर तंज कश रहे हैं। 

जनार्दन पर कसा तंज 
रीवा सांसद व भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने भी इस पर आपत्ति जताई है। कहा, यूपी बिहार में बैठकर कोई कुछ भी गा सकता है, रीवा के विकास को समझना है तो यहां आकर देखना चाहिए। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने वीडियो में रीवा के कुछ कारनामों के साथ यहां के नाताओं पर भी कटाक्ष किया है। उन्होंने सांसद जनार्दन मिश्रा की नाकामियां गिनाई है। 

देखें वीडियो...

नेहा ने अपने गीत में कहा है कि रीवा म भारी भ्रष्टाचार बा मिलत नहीं रोजगार बा। उन्होंने सांसद पर भी सीधा कटाक्ष किया है। लोकसभा चुनाव से पहले नेहा का यह वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है।

विधानसभा चुनाव से पहले भी गाया था गाना 
नेहा राठौर में 2023 में विधानसभा चुनाव से पहले भी एमपी म का बा...गाना गाया था। इसके पहले यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी  का बा गाना गया था। नेहा अपनी गायिकी के जरिए जिम्मेदार नेताओं से सवाल करती हैं। जो कुछ लोगों को पसंद आता है तो कुछ लोग चुनाव से पहले इस तरह के गानों पर सवाल उठाते हैं।  

Similar News