हवा में झूलती गाय, हैलीकॉप्टर से लटकाकर अस्पताल लाया गया; लोग बोले- इलाज करवाने का ये कैसा तरीका 

स्विट्जरलैंड में गाय को इलाज के लिए हैलीकॉप्टर पर रस्सी से लटकाकर अस्पताल ले जाया गया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद लोगों ने इस तरीके को लेकर अपना आक्रोश जताया है। पढ़ें पूरा खबर..। 

Updated On 2024-03-10 19:24:00 IST

Switzerland Cow Video : जानवरों के बीमार पड़ने पर उन्हें सामान्य एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन एक गाय को हैलीकॉप्टर से इलाज के लिए ले जाने का वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख पशु प्रेमियों को गुस्सा फुट पड़ा। लोगों ने कहा कि बीमार गाय को इस तरह ले जाना का क्या मतलब, उसकी बीमारी को देखते हुए ये कदम उसे नुकसान पहुंचाने वाला है। 

हवा में उड़कर अस्पताल पहुंची गाय
‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर ‘@AMAZINGNATURE’ नामक हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है- स्विट्जरलैंड में एक गाय पशु चिकित्सक के पास उड़ती हुई गई। 23 सेकेंड के वीडियो में एक गाय को हेलिकॉप्टर से बांधकर हवा में झुलाते हुए ले जाया जा रहा है। वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि गाय सिर्फ एक रस्सी से बंधी हुई काफी ऊंचाई पर लटकती हुई जा रही है। हेलिकॉप्टर गाय को लेकर ऊंचे पहाड़ और घास के मैदान पार कर रहा है। इंटरनेट पर आते ही इस वीडियो ने चर्चाओं की झड़ी लगा दी है। इसे अभी तक करीब तीन करोड़ बार देखा गया है और इस वीडियो पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

लोगों का कहना है कि इलाज के लिए गाय की जान को खतरे में डाला जा रहा है। कुछ लोगों को जानवरों के चिकित्सा और देखभाल के लिए इस हद तक जाने की ये बात काफी पसंद आई। वहीं कई अन्य लोगों ने इसे उपचार के लिए बड़े जानवरों के परिवहन की चुनौतियों पर बात की।

लोगों ने बताया पशु क्रुरता
एक यूजर ने हैरानी जाहिर करते हुए कहा- मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकता कि किसी जानवर को इलाज के लिए ले जाने के लिए इतना खतरनाक तरीका अपनाया जाएगा। दूसरे यूजर ने इसे पशु क्रूरता बताते हुए कहा- यह बेहद आश्चर्यजनक है। मुझे हैरानी है कि गाय को यह सब इधर-उधर उड़ते हुए कैसा महसूस हो रहा होगा। तीसरे शख्स ने इसे जानवरों के साथ अत्याचार बताते हुए कहा- किसी को भी गायों से यह पूछने की परवाह नहीं थी कि वे उड़ना चाहती हैं या नहीं। पशु क्रूरता।

Similar News