Funny Shaadi: दूल्हे ने वरमाला के वक्त खोया आपा, दुल्हन हंसी से लोट-पोट ; देखें Video
शादी में फोटोग्राफर की हरकत पर दूल्हे का फूटा गुस्सा, दुल्हन ने हंसी में उड़ाया! वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका। असली या स्क्रिप्टेड? जानें पूरा मामला।
दूल्हे ने वरमाला के वक्त खोया आपा, हंसी से लोट-पोट हुई दुल्हन।
Funny Shaadi Video : शादी जैसे खुशनुमा माहौल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूल्हे ने अचानक फोटोग्राफर को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद दुल्हन हंसी से लोट-पोट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दुल्हन वरमाला के स्टेज पर खड़ी है। तभी फोटोग्राफर नजदीक आकर तस्वीरें लेने लगा। उसने पोज देने के बहाने दुल्हन के चेहरे को दो बार छूता है। तभी दूल्हे को गुस्सा आ गया।
दूल्हा फोटोग्राफर की इस हरकत से इस कदर आगबबूला हो गया कि पास जाकर उसे जोर का घूंसा जड़ दिया। कार्यक्रम में मौजूद रिश्तेदार तो सन्न रह गए, लेकिन दुल्हन जोर-जोर से हंसने लगी। हंसी के चलते वह स्टेज पर ही लोटपोट हो जाती है।
दुल्हन की हंसी से हल्का हुआ महौल
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर इस वीडियो को "@rosie__here" नाम के यूज़र ने पोस्ट किया है। जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। कई यूज़र्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूजर ने लिखा- इतना सीरियस मैटर है लेकिन दुल्हन की हंसी ने माहौल हल्का कर दिया। भाई इतना नजदीक से पोज कौन देता है?