लो जी... अब मशीन से निकालें मटर के दाने, Video देख लोग बोले- आलस की हद हो गई 

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मटर के दाने निकालने के लिए एक मशीन का उपयोग किया जा रहा है। मशीन में मटर की फल्ली डालने पर उसके दाने निकल रहे हैं। जिसने भी यह देखा उसका यही कहना था कि यह बकवास अविष्कार है। आदमी इतना भी आलसी कैसे हो सकता है। 

Updated On 2024-02-16 16:12:00 IST
Matar Chhilane Ki Machine

सर्दी के मौसम में मटर की आवक काफी बढ़ जाती है। मटर के दानों से घरों में काफी डिश बनाई जाती हैं। इसके लिए मटर छीली जाती है। वहीं अब तक आपने मटर छीलने का सामान्य तरीका तो देखा होगा लेकिन अब एक आपको एक ऐसी मशीन दिखाते है जो मटर से दानों को अलग कर देती है। 

जी हां, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक हाथ से मशीन में मटर डालते है। दूसरे हाथ से मशीन का हैंडल घुमाता है। जिसके बाद मटर का छिलका अलग जार में गिर जाता है जबकि दाने अलग जार में इक्कठा हो जाते हैं। जिस भी भारतीय ने इस वीडियो को देखा, उसका यही कहना था कि यह बकवास अविष्कार है। भला मटर छीलने में भी किसी को आलसी आ सकती है। यह तो बहुत आसान होता है।  

देखिए मटर छीलने वाली मशीन 

लोगों ने दिए रिएक्शन 
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @outofdecor अकाउंट से शेयर किया गया। इसे अब तक 27 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वहीं 1 हजार से ज्यादा लोग इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें- कीचड़ में गोते लगा रहे नागालैंड के मंत्री तेमजेन, एक्स पर Video पोस्ट किया; लिखा- 'आज JCB का टेस्ट था'

वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- छिलका डाले तब तक तो 10 मटर छिल जाएंगे, इसका अविष्कार किसने किया ? एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया- इससे आसान तो हाथ से मटर छील सकते हैं। एक ओर यूजर का कमेंट आया- ऐसे तो सब आलसी हो जाएंगे। किसी ने कहा- अपना देसी तरीका ही बेस्ट है।  

Similar News