Logo
election banner
Nagaland Minster Temjen Imna Along : नागालैंड के मंत्री तेमजेन तालाब के कीचड़ में गोता लगा रहे हैं। इसका वीडियो एक्स पर वायरल हो रहा है। खास बात है खुद मंत्री ने वीडियो को शेयर किया।  

Nagaland Minster Temjen Imna Along : नागालैंड के मंत्री तेमजेन का एक अजीबो-गरीब वीडियो खूब देखा जा रहा है। वह तालाब में फंसे हुए दिख रहे हैं। कीचड़ से निकलने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। हालांकि कुछ देर तक मशक्कत करने के बाद वह कीचड़ से निकल जाते हैं। उन्होंने यह वीडियो खुद X पर पोस्ट करते हुए लोगों को हिदायत दी।  

नागालैंड के मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तेमजेन इमना एलोंग अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। एलोंग सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह उन राजनेताओं में शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कीचड़ से भरे एक तालाब में फंसे नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ उन्होंने अपने जाने-पहचाने अंदाज में जनता को एक संदेश भी दिया है। 

कीचड़ से बाहर निकालने की कोशिश 
एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में मंत्री तेमजेन मिट्टी और पानी से भरे एक तालाब में फंसे हुए नजर आ रहे हैं। उनकी मदद के लिए तीन लोग मौजूद हैं। उनमें से दो लोग उनका हाथ पकड़कर बाहर खींच रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति उनके पैर को कीचड़ से बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है। काफी जद्दोजहद करने के बाद भी तेमजेन बार-बार फिसलकर कीचड़ में गिर जाते हैं। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए अपने मजाकिया अंदाज का परिचय दिया है। तेमजेन ने अपने पोस्ट में इस घटना को वाहन सुरक्षा की सलाह से जोड़ दिया।

उन्होंने कैप्शन में लिखा - आज जेसीबी का टेस्ट था! नोट : यह सब एनसीएपी रेटिंग के बारे में है, गाड़ी खरीदने से पहले एनसीएपी रेटिंग जरूर देखें। क्योंकि ये आपकी जान का मामला है!!” 

यूजर ने कहा- ऐसा नेता ही चाहिए 
तेनजेम के पोस्ट को करीब 4 लाख बार देखा गया। उनके वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं भी आई हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘हमें देश में इनकी तरह और राजनेता चाहिए। इन्हें देखकर ये महसूस नहीं होता कि ये देश के एक बड़े मंत्री का वीडियो है। ये जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं।’ दूसरे शख्स ने लिखा, ‘जिंदाबाद मंत्री जी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये बंदा तो निराला ही है।’

5379487