Vivo T4 Lite के आने से पहले T3 Lite 5G हुआ सस्ता: जानिए ऑफर प्राइस और खासियत

Vivo T4 Lite की लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने मौजूदा मॉडल Vivo T3 Lite 5G की कीमत में बड़ी कटौती की है। अब यह फोन ₹11,099 में मिल रहा है। साथ में 1000 रुपए तक का बैंक डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

Updated On 2025-06-20 14:53:00 IST

Vivo T4 Lite के आने से पहले T3 Lite 5G हुआ सस्ता

Vivo अपने नए बजट 5G स्मार्टफोन Vivo T4 Lite को भारत में 24 जून को लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इससे पहले कंपनी के मौजूदा मॉडल Vivo T3 Lite 5G की कीमत में बड़ी कटौती की गई है। अमेज़न पर अब यह स्मार्टफोन जबरदस्त छूट के साथ मिल रहा है, जिससे यह डिवाइस और भी ज्यादा किफायती हो गया है। अगर आप एक भरोसेमंद 5G फोन की तलाश में हैं, तो यह खरीदने का एक बेहतरीन मौका हो सकता है। आइए जानते हैं क्या है इस डील की डिटेल्स और Vivo T3 Lite 5G की खासियतें।

Vivo T3 Lite 5G का ऑफर प्राइस
Vivo T3 Lite 5G को अब आप अमेज़न से सिर्फ ₹11,099 में खरीद सकते हैं, जो इसकी मूल कीमत ₹14,499 से करीब 23% कम है। यह ऑफर 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर लागू है। इस कीमत में सभी टैक्स शामिल हैं और साथ ही EMI ऑप्शन ₹538 प्रति माह से शुरू हो रहा है। इच्छुक ग्राहक No Cost EMI का भी लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के तहत और भी छूट मिल रही है — जैसे कि Axis Bank Credit Card EMI पर 7.5% (अधिकतम ₹750) की छूट, SBI Card EMI पर 10% (अधिकतम ₹750) की छूट और Federal Bank Credit Card EMI पर 7.5% (अधिकतम ₹1000) तक की छूट। ये सभी ऑफर्स एक न्यूनतम खरीद राशि पर लागू होते हैं, जिससे यह डील और भी ज्यादा किफायती बन जाती है।

Vivo T3 Lite 5G की खासियत
Vivo T3 Lite 5G एक स्टाइलिश और पावरफुल स्मार्टफोन है, जो Vibrant Green और Majestic Black रंगों में उपलब्ध है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है। इसमें 6.56 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 840 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 6300 है, जो 6nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। फोन दो वेरिएंट में आता है – 4GB/6GB RAM और 128GB स्टोरेज, जिसे 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

इसमें 5000mAh बैटरी दी गई है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP + 2MP का डुअल कैमरा और आगे 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है। फोन Android 14 आधारित Funtouch OS 14 पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G सपोर्ट, Bluetooth 5.4, Wi-Fi (2.4GHz/5GHz), USB 2.0, FM रेडियो, और OTG जैसे विकल्प मौजूद हैं।

Vivo T4 Lite कब होगा लॉन्च?
वीवो ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि Vivo T4 Lite 5G भारत में 24 जून को लॉन्च होगा। ब्रांड ने इसकी घोषणा प्रेस इन्वाइट के जरिए की है। यह हैंडसेट Flipkart के जरिए उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 10 हजार रुपए के अंदर होगी। इसमें 6000mAh की बैटरी और 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। कंपनी इस फोन को एंट्री लेवल 5G यूजर्स के लिए लॉन्च करेगी।

Tags:    

Similar News