Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G खरीदें अब सस्ते में: पाएं ₹6,000 की सीधी छूट, ₹10,000 का एक्स्ट्रा बैंक ऑफर

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G अब अमेजन पर ₹6,000 की सीधी छूट और ₹10,000 तक के एक्स्ट्रा बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। नीचे इसका ऑफर प्राइस और अन्य डिटेल्स।

Updated On 2025-08-31 16:33:00 IST

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट। 

अगर आप Samsung का नया Galaxy Z Flip7 FE 5G खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये वक्त आपके लिए सबसे बेहतरीन साबित हो सकता है। अमेजन पर सैमसंग का यह स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन जबरदस्त डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। इस समय ग्राहक हैंडसेट को पूरे ₹6,000 की सीधी छूट और साथ ही ₹10,000 तक का एक्स्ट्रा बैंक ऑफर के साथ अपना बना सकते हैं। यानी कुल मिलाकर आप ₹16,000 तक की बचत कर सकते हैं।

फोन में फ्लिप स्टाइल डिजाइन के साथ 50MP High-Resolution कैमरा, 4000mAh बैटरी, और Galaxy AI जैसे तगड़े फीचर्स मिलते हैं। जानिए इसका ऑफर प्राइस अन्य डिटेल्स के बारें में।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G: अमेजन ऑफर प्राइस  
Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G को अब पहले से कहीं ज्यादा किफायती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसकी असली कीमत ₹95,999 है, लेकिन अमेजन फिलहाल यह 6% छूट के साथ सिर्फ ₹89,999 में उपलब्ध है। यही नहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको तुरंत ₹10,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा, बशर्ते कि आपकी न्यूनतम खरीद ₹88,999 हो।

फोन पर एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा उठाया जा सकता है, जिसके तहत आपको अपने पुराने डिवाइस के बदले ₹53,150 तक की छूट मिल सकती है। अगर आप एक्सचेंज का विकल्प नहीं चुनते, तब भी यह शानदार फोन ₹89,999 में मिल रहा है। इसके अलावा, EMI की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत ₹4,342 प्रति माह से होती है, और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

Samsung Galaxy Z Flip7 FE 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन 
Samsung Galaxy Z Flip7 FE अपने कॉम्पैक्ट और स्टाइलिश डिजाइन के साथ जेब में आसानी से फिट हो जाता है, लेकिन खोलते ही यह फुल-साइज डिस्प्ले और प्रीमियम फीचर्स से भरपूर एक्सपीरियंस देता है। इसका 50MP का हाई-रिज़ोल्यूशन कैमरा ProVisual इंजन के साथ आता है, जो कवर स्क्रीन से ही बेहतरीन और डिटेल्ड सेल्फी लेने की सुविधा देता है।

फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो पावरफुल प्रोसेसर की मदद से लंबे समय तक एंटरटेनमेंट और काम दोनों के लिए परफॉर्मेंस देती है। Samsung Wallet से आप आसानी से पेमेंट भी कर सकते हैं। Galaxy AI के साथ यह फोन आपकी क्रिएटिविटी और प्रोडक्टिविटी को नए लेवल पर ले जाता है, खासकर इसके बड़े और इमर्सिव डिस्प्ले पर।

साथ ही, One UI 8 के साथ आपको FlexWindow को पूरी तरह से पर्सनलाइज़ करने का मौका मिलता है, नए विजेट्स और फीचर्स के साथ। Knox Vault टेक्नोलॉजी आपकी डिवाइस को ऑन-डिवाइस सिक्योरिटी के साथ पूरी तरह सुरक्षित रखती है। 

Tags:    

Similar News