Samsung Galaxy S25 FE: ₹60,000 में भारत आया AI फीचर्स वाला तगड़ा फोन, मिलेगा 7 साल का अपडेट
Samsung Galaxy S25 FE भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 50MP कैमरा, 7 साल के Android OS अपडेट और 8GB RAM मिलती है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल्स।
Samsung Galaxy S25 FE
सैमसंग ने भारत में अपना नया Samsung Galaxy S25 FE को लॉन्च किया है। यह नया हैंडसेट पावरफुल 4,900mAh बैटरी से लैस है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Exynos 2400 चिपसेट के साथ 8GB RAM तक रैम है।
सैमसंग ने 7 साल के Android OS और सुरक्षा अपडेट्स देने का वादा किया है, जो अब फ्लैगशिप मॉडल्स के बराबर है। फोटोग्राफी के लिए हैंडसेट में पीछे की तरफ 3X जूम पावर के साथ 50MP प्राइमरी का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। आइए जानें डिवाइस की कीमत और अन्य डिटेल्स।
Samsung Galaxy S25 FE की भारत में कीमत
Galaxy S25 FE भारत में तीन आकर्षक रंगों- Navy, Jetblack, और White में उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट 3 स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 से शुरू होती है। वहीं, 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹65,999 है, जबकि टॉप वेरिएंट यानी 8GB + 512GB स्टोरेज के लिए आपको ₹77,999 खर्च करने होंगे।
यह स्मार्टफोन 29 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और इसे Samsung.com, Samsung एक्सक्लूसिव स्टोर्स, अधिकृत रिटेल आउटलेट्स, और प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से खरीदा जा सकता है।
अगर लॉन्च ऑफर्स की बात करें, तो कंपनी की तरफ से ₹12,000 तक का स्टोरेज अपग्रेड मिल रहा है। मतलब अगर आप 256GB वाला वेरिएंट खरीदते हैं, तो आपको सीधे 512GB वाला मॉडल दिया जाएगा, बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के। इसके अलावा, ₹5,000 तक का बैंक कैशबैक भी मिल सकता है। साथ ही, 24 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की सुविधा भी है, जिससे आप इस फोन को आसान किस्तों में खरीद सकते हैं, वो भी बिना ब्याज दिए। इन ऑफर्स की वजह से यह प्रीमियम फोन अब पहले से ज्यादा किफायती और खरीदने लायक बन गया है।
Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स
Samsung Galaxy S25 FE में सैमसंग ने प्रीमियम हार्डवेयर और फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स का अच्छा कॉम्बिनेशन पेश किया है। इसमें 6.7-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस के साथ आती है। स्क्रीन को मजबूत Corning Gorilla Glass Victus+ से प्रोटेक्शन मिला है, जिससे यह स्क्रैच और झटकों से सुरक्षित रहती है।
डिज़ाइन की बात करें तो फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm है और वजन 190 ग्राम। इसके बैक में ग्लास फिनिश है और फ्रेम सैमसंग के अपग्रेडेड Armor Aluminum से बना है, जो इसे मजबूती देता है। साथ ही, यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी (1 मीटर गहराई तक 30 मिनट) से सुरक्षित रहता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB RAM और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन के साथ जोड़ा गया है। बैटरी को भी अपग्रेड किया गया है – अब इसमें 4,900mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो पहले के मुकाबले ज़्यादा बैकअप देती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग, 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर Galaxy S25 FE Android 16 पर आधारित One UI 8 पर चलता है। इसमें सैमसंग के लेटेस्ट Galaxy AI फीचर्स जैसे – Gemini Live, Now Bar, Circle to Search, और Generative Edit शामिल हैं। कंपनी ने इस डिवाइस को 7 साल तक Android OS और सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग टर्म यूज़ के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनाता है।
कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रावाइड, और 8MP टेलीफोटो लेंस (3x ज़ूम) दिया गया है। वहीं सेल्फी कैमरा को भी अपग्रेड किया गया है और अब इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो पहले 10MP था।
कनेक्टिविटी के लिए Galaxy S25 FE में Bluetooth 5.4, WiFi 6E, NFC, और USB Type-C 3.2 Gen 1 जैसे लेटेस्ट ऑप्शंस दिए गए हैं, जो इसे एक कंप्लीट और फ्यूचर-रेडी डिवाइस बनाते हैं।