Samsung Galaxy S25 FE: लॉन्च से 4 दिन पहले कीमत लीक, 3x जूम कैमरा और पतले डिजाइन के साथ मचाएगा धूम
Samsung Galaxy S25 FE भारत में 4 दिन बाद यानी 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले फोन की कीमत और अन्य फीचर्स सामने आ गए है।
Samsung Galaxy S25 FE की कीमत और फीचर्स हुए लीक।
Samsung Galaxy S25 FE: सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE भारत में 4 सितंबर को लॉन्च होगा। हालांकि कंपनी ने हैंडसेट के फीचर्स या अन्य डिटेल्स की जानकारी अधिकारिक तौर पर नहीं दी है। लेकिन हालिया लीक रिपोर्ट में फोन कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ गया है।
इस लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस में Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन मिलेगा, जो Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड रहेगी। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा कैमरा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। फ्रंट में इस बार 12MP का कैमरा होगा, वहीं पीछे की तरफ 3x जूमिंग टेलीफोटो लेंस के साथ 50MP का मेन सेंसर दिया जाएगा। आइए अब इसकी कीमत और अन्य डिटेल्स जानें।
Samsung Galaxy S25 FE: फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Samsung Galaxy S25 FE भारत समेत ग्लोबली मार्केट में 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन के साथ आएगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1080 x 2340 पिक्सल की रिज़ॉल्यूशन होगी। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus की सुरक्षा मिल सकती है।फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP का 3x टेलीफोटो लेंस (OIS के साथ) और 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस शामिल होंगे। फ्रंट कैमरा इस बार 12MP का होगा, जो पिछले साल के 10MP से बेहतर होगा।
आधिकारिक लीक हुए मार्केटिंग मटीरियल के अनुसार, Galaxy S25 FE में बड़ा 4900mAh बैटरी मिलेगा। यह फोन 45W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा (पहले S24 FE में 25W था)। फोन की मोटाई सिर्फ 7.4mm होगी, जो इसे पतला बनाती है। इसके अलावा, S25 FE में 15W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलने की संभावना है।
Samsung Galaxy S25 FE की कीमत (संभावित)
Samsung Galaxy S25 FE की लॉन्च से पहले ही इसकी कीमत लीक हो चुकी हैं। SHI लिस्टिंग के अनुसार, अमेरिका में इस फोन का 128GB वेरिएंट करीब $649.99 (लगभग ₹57,000) और 256GB वेरिएंट $709.99 (लगभग ₹62,300) में आ सकता है। हालांकि, कीमतों में बदलाव हो सकता है।
वहीं, पुर्तगाल जैसे यूरोपीय देशों में इसकी शुरुआती कीमत €789.99 (लगभग ₹81,000) हो सकती है। फोन के 8GB रैम वेरिएंट को Ice Blue, Navy, Titanium और Jet Black जैसे कलर में पेश किया जा सकता है।