Realme Neo 7 Turbo: 100W फास्ट चार्जिंग और ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ जल्द होगा लॉन्च, जानें डिटेल

Realme Neo 7 Turbo को इसी महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले डिवाइस को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है, जिससे इसकी 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता की पुष्टि होती है।

Updated On 2025-05-18 16:53:00 IST

Realme Neo 7 Turbo Launch Soon: रियलमी ने अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme Neo 7 Turbo को इसी महीने चीन में लॉन्च करने की पुष्टि की है। यह फोन Neo सीरीज का अब तक का सबसे पावरफुल डिवाइस होगा। लॉन्च से पहले ही यह फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसकी 100W फास्ट चार्जिंग क्षमता की पुष्टि होती है। आइए अबतक सामने आए विवरण पर एक नजर डालते हैं।

Realme Neo 7 Turbo में क्या खास होगा?
3C सर्टिफिकेशन से पुष्टि होता है कि यह स्मार्टफोन 100W सुपरवॉक चार्जिंग सपोर्ट आएगा। इससे पहले Realme के वाइस प्रेसिडेंट चेस जू ने फोन को टीज किया था, जिससे पता चलता है कि इसमें ट्रांसपेरेंट बैक डिजाइन वाला एक खास एडिशन है।

Realme Neo 7 Turbo को संभवत: डायमेंसिटी 9400e चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। डिवाइस 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले और 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है।

कब होगा लॉन्च?
Realme ने अभी तक Neo 7 Turbo की ऑफिशियल लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह मई के अंत तक चीन के मार्केट में आ सकता है। यह फोन iQOO Z10 Turbo Pro और Redmi Turbo 4 Pro जैसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को टक्कर देगा।

Tags:    

Similar News