OPPO Reno 15C Sale Date: 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आया ओप्पो का धांसू स्मार्टफोन, कल से बिक्री शुरू

OPPO ने भारत में Reno 15C स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसमें 7000mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC चार्जिंग, AMOLED डिस्प्ले और IP69 रेटिंग मिलती है। जानिए फीचर्स और उपलब्धता।

Updated On 2026-02-05 15:20:00 IST

OPPO Reno 15C की भारत में बिक्री कल से शुरू।

OPPO इंडिया ने अपनी लोकप्रिय रेनो 15 सीरीज़ को आगे बढ़ाते हुए OPPO Reno 15C को भारतीय बाजार में उतार दिया है। कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्टाइल के साथ दमदार बैटरी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और स्मार्ट AI फीचर्स चाहते हैं।

कल से बिक्री शुरू

OPPO Reno 15C की बिक्री 5 फरवरी 2026 से शुरू हो रही है। ग्राहक इस फोन को Amazon, Flipkart, ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स और OPPO ई-स्टोर से खरीद सकेंगे। यह स्मार्टफोन Afterglow Pink और Twilight Blue रंगों में उपलब्ध होगा।

कीमत की बात करें तो Oppo Reno 15c का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

रेनो 15C की सबसे बड़ी ताकत इसकी 7000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल की सुविधा देती है। इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन बेहद कम समय में चार्ज हो जाता है।

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच का फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें FHD+ रेजोल्यूशन, 10-बिट कलर सपोर्ट और 92.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 60 निट्स से लेकर 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस तक जाती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखती है।

स्लिम बॉडी में प्रीमियम डिजाइन

OPPO Reno 15C में कंपनी का कोरल फ्लीस-लाइक वेलवेट टेक्सचर पैनल दिया गया है, जो हाथ में सॉफ्ट फील देता है और फिंगरप्रिंट से भी बचाता है। कैमरा मॉड्यूल के साथ डायनामिक स्टेलर रिंग डिजाइन दिया गया है, जो रोशनी पड़ने पर हैलो इफेक्ट बनाता है। फोन की मोटाई सिर्फ 8.14mm है और वजन 195 ग्राम, जिससे यह काफी स्लिम और हल्का महसूस होता है।

OPPO Reno 15C को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें ऑल-राउंड आर्मर बॉडी, एयरोस्पेस ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और स्पंज बायोनिक कुशनिंग दी गई है, जो गिरने या झटकों से फोन को सुरक्षित रखती है।

IP69 तक की वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन

फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यानी यह डिवाइस धूल, पानी में डूबने और गर्म पानी की तेज धार से भी सुरक्षित रहती है। यही वजह है कि यह ट्रैवल और आउटडोर यूज़ के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनता है।

ColorOS 16 और स्मार्ट AI फीचर्स

OPPO Reno 15C ColorOS 16 पर चलता है, जिसमें स्मार्ट AI फीचर्स, स्मूद परफॉर्मेंस और बेहतर बैटरी मैनेजमेंट मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन लंबे समय तक स्थिर और भरोसेमंद परफॉर्मेंस देगा।

Tags:    

Similar News

iQOO 15 Ultra लॉन्च के बाद चर्चा में: Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7400mAh बैटरी वाला फोन, जानें कीमत