Vodafone Idea ने इन शहरों में शुरू की 5G सर्विस की टेस्टिंग, जल्द मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट
Vi ने 5G सेवाओं की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में भारत के 17 प्रमुख सर्कल्स में अपने 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू किया है।
By : sumit kumar
Updated On 2024-12-17 17:23:00 IST
Vodafone Idea 5G Testing: Vi ने 5G सेवाओं की टेस्टिंग शुरू कर दी है। कंपनी ने 3300 MHz और 26 GHz बैंड्स में भारत के 17 प्रमुख सर्कल्स में अपने 5G नेटवर्क का ट्रायल शुरू किया है। हालांकि बिहार को छोड़कर बाकी सभी सर्कल्स में टेस्टिंग चल रही है।
Vodafone Idea 5G Testing: इन शहरों में शुरू हुई 5G टेस्टिंग
- दिल्ली: ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2, इंडिया गेट, प्रगति मैदान
- महाराष्ट्र: पुणे (शिवाजी नगर), मुंबई (वर्ली, मरोल- अंधेरी ईस्ट)
- तमिलनाडु: चेन्नई (पेरुंगुड़ी, नेसापक्कम)
- पंजाब: जालंधर (कोट कलां)
- कर्नाटक: बेंगलुरु (डेयरी सर्कल)
- बिहार: पटना (अनीसाबाद गोलंबर)
- राजस्थान: जयपुर (गैलेक्सी सिनेमा के पास, मानसरोवर इंडस्ट्रियल एरिया, रीको)
- पश्चिम बंगाल: सिलीगुड़ी (सिटी प्लाजा, सेवोक रोड)
- आंध्र प्रदेश: हैदराबाद (आईडीए उप्पल, रंगा रेड्डी)
- गुजरात: अहमदाबाद (नियर दिव्य भास्कर, कॉरपोरेट रोड, मकरबा, प्रह्लाद नगर)
- मध्य प्रदेश: इंदौर (इलेक्ट्रॉनिक कॉम्प्लेक्स, परदेशीपुरा)
- उत्तर प्रदेश (पश्चिम): आगरा (जेपी होटल के पास, फतेहाबाद रोड)
- उत्तर प्रदेश (पूर्व): लखनऊ (विभूति खंड, गोमती नगर)
- केरल: त्रिक्काकारा (काक्कनाड)
- हरियाणा: करनाल (HSIIDC इंडस्ट्रियल एरिया, सेक्टर-3)
- कोलकाता: सॉल्ट लेक, सेक्टर V
कंपनी का लक्ष्य
वीआई ने इस साल की शुरुआत में 5G सेवाएं पूरे देश में लॉन्च करने का वादा किया था। यह टेस्टिंग देशभर में 5G रोलआउट की शुरुआत को दर्शाती है। इन शहरों के वीआई यूजर्स को जल्द ही हाई स्पीड इंटरनेट का लाभ मिलेगा, जिससे वे बेहतर डाउनलोड और अपलोड स्पीड, कम लेटेंसी और ज्यादा नेटवर्क क्षमता का अनुभव कर पाएंगे।