200MP कैमरा वाला धाकड़ फोन ला रहा oppo: कॉम्पैक्ट OLED डिस्प्ले, 80W चार्जिंग के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स, डिटेल्स हुई लीक

Oppo Reno 15 Pro Mini भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन में 200MP ट्रिपल कैमरा, OLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 वॉटर-रेसिस्टेंस जैसे शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। देखिए पूरी डिटेल्स।

Updated On 2025-12-21 13:22:00 IST

Oppo Reno 15 Pro Mini india Launch Timeline

Oppo Reno 15 Pro Mini: Oppo कथित तौर अपनी Reno सीरीज में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसे Oppo Reno 15 Pro Mini के नाम से पेश किया जा सकता है। पिछले कुछ समय में इस हैंडसेट को लेकर कई लीक और अफवाहें सामने आई हैं, जिन्होंने इसके संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में संकेत दिए थे। अब ऑनलाइन एक नई लीक सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि यह हैंडसेट जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। यह फोन शानदार 200MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है। साथ ही इसमें OLED डिस्प्ले, और 80W चार्जिंग जैसे दमदार फीचर्स मिलते हैं। जानिए अपकमिंग हैंडसेट के फीचर्स और अन्य डिटेल्स। 

Oppo Reno 15 Pro Mini के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

टिपस्टर Gadgetsdata के अनुसार, कंपनी जल्द ही भारत में एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। टिपस्टर का दावा है कि इस हैंडसेट का आधिकारिक नाम Oppo Reno 15 Pro Mini होगा। यह स्मार्टफोन संभवतः दिसंबर 2025 के अंत या जनवरी 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

लीक के अनुसार, Reno 15 Pro Mini का मॉडल नंबर CPH2813 है। इसके अलावा, टिपस्टर ने इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी साझा किए हैं। कहा जा रहा है कि यह हैंडसेट MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में 6.32 इंच का 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा।

कैमरा और बैटरी स्पेसिफिकेशन

Reno 15 Pro Mini में ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की संभावना है। लीक के अनुसार, इसका रियर कैमरा सेटअप इस प्रकार होगा: 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर (3.5x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ)। वहीं, सामने की ओर 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

फोन में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा और संभवतः वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा, फोन IP69 रेटिंग के साथ पानी और धूल प्रतिरोधी हो सकता है।

डिजाइन और अन्य फीचर्स

पहले की रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Reno 15 Pro Mini Glacier White कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है। यह व्हाइट वेरिएंट रिबन-स्टाइल फिनिश के साथ आएगा। फोन का वजन लगभग 187 ग्राम और मोटाई 7.99mm बताई जा रही है। हालांकि, इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस बारे में घोषणा हो सकती है।

Tags:    

Similar News