Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy Z Flip 6 Launch: सैमसंग ने आधिकारिक तौर पर नए Galaxy Z Flip 6 फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया है। यह फ्लिप फोन शानदार डिस्प्ले, बेहतरीन कैमरा सेटअप और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ आता है।

Updated On 2024-07-10 21:10:00 IST
Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन हुआ लॉन्च।

Samsung Galaxy Z Flip 6 Launch: सैमसंग ने आज यानी पेरिस में आयोजित Samsung Unpacked Event में नए Galaxy Z Flip 6 फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर दिया। यह मुड़ने वाला फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप के साथ आता है। इसके साथ ही इसमें शानदार कैमरा सेटअप और बेहतरीन डिस्प्ले है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 प्री-ऑर्डर शुरू
लॉन्च के साथ ही सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की प्री-ऑर्डर आज यानी 10 जुलाई से शुरू हो गया है। यह फोन 24 जुलाई से बिक्री के लिए उपब्ध होगा। यह सिल्वर शैडो, यलो, ब्लू और मिंट कलर ऑप्शन में आ सकता है। इसका क्राफ्टेड ब्लैक, वॉइट और पीच कलर ऑप्शन सिर्फ Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगा।

जहां तक कीमत की बात की है तो कंपनी ने Samsung Galaxy Z Flip 6 $1099 (लगभग 91,773 रुपए) की कीमत पर लॉन्च किया है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशन
सैमसंग ने इस फोल्डेबल फोन में 6.7 इंच का मेन FHD+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है और इसकी मोटाई 6.9mm है। इसमें 3.4 इंच का इनर स्क्रीन है, जो एक HD AMOLED डिस्प्ले। इसकी मोटाई 14.9mm है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप द्वारा संचालित है।

इसमें 50MP OIS+12MP अल्ट्रावाइड रियर कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 10MP का फ्रंट कैमरा है। यह Android 14 पर काम करता है। इस फोन में 4000mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 25 वॉट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अन्य खासियतों में, सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 में WiFi 6E, 5, ब्लूटूथ वर्शन 5.3, USB 3.2 जनरेशन 1 पोर्ट, NFC  कनेक्टिविटी के साथ IP48 रेटिंग जैसे ऑप्शन शामिल हैं। यह डिवाइस आर्मर एल्युमीनियम फ्रेम के साथ आता है और इसकी वजन 187 ग्राम है।

Similar News