मौका! ₹2500 की भारी छूट के साथ मिल रही Noise Diva Smartwatch, खरीदने टूट पड़े लोग 

Noise Diva Smartwatch: अमेजन की साइट पर Noise Diva स्मार्टवॉच 42 प्रतिशत के भारी डिस्काउंट के साथ मात्र 3,499 रुपए मिल रही हैं। ये वॉच टोटल 4 दिनों का प्लेटाइम देती हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-05-23 11:01:00 IST

Noise Diva Smartwatch: क्या आप अपने लिए एक नई स्मार्ट वॉच लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके पास शानदार मौका है। अमेजन की डिस्काउंट डेज सेल में नॉइज की Noise Diva Smartwatch को 42 प्रतिशत के भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। सेल में वॉच की कीमत 5,999 रुपए से घटकर मात्र 3,499 रुपए रह गई है। इस प्रकार आप इस घड़ी को सीधे 2500 रुपए की भारी बचत के साथ अपना बना सकते है। 

साथ ही यदि आप Canara Bank Credit Card का उपयोग करके घड़ी को खरीदते हैं, तो आपको 10 प्रतिशत का एडिशनल डिस्काउंट भी मिल जाता है। इसके अलावा आप इस घड़ी को मात्र 170 रुपए की मंथली ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। यह घड़ी 1 साल की वारंटी के साथ आती है। चलिए अब एक नजर घड़ी के स्पेसिफकेशन पर भी डाल लेते हैं।  

Noise Diva Smartwatch के स्पेसिफिकेशन 
इस घड़ी में  1.1” इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। कंपनी का कहना है कि घड़ी को एक बार चार्ज करने पर पूरे 4 दिनों तक बिना किसी रुकावट के उपयोग किया जा सकता है। इसमें हेल्थ और फिटनेस को प्राथमिकता देते हुए कई सारे हेल्थ फीचर्स जैसे 24X7 हार्ट रेटिंग ट्रैक, ​​SpO2 ट्रैकिंग, स्लीप ट्रैकिंग, फीमेल साइकिल ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है।

इसमें 100 से ज़्यादा वॉच फ़ेस  दिए गए है।  इसके अलावा इसमें आपको मौसम अपडेट, कैलकुलेटर, नोटिफ़िकेशन और रिमाइंडर की सुविधा भी मिलती हैं। इसका स्ट्रैप सिलिकॉन है, जिसमें आपको कई कलर ऑप्शन मिलते हैं। इनमें गोल्ड पिंक, ब्लैक लिंक, क्लासिक ब्राउन, क्लासिक ब्लैक, इलाइट ब्लैक, इलाइट सिलवर, जेट ब्लैक, पियर्ल व्हाइट, रोज पिंक, ब्लू आदि शामिल है। 

 

Similar News