Oppo Reno 12F: आ रहा है ओप्पो का नया खूबसूरत फोन, लॉन्च से पहले कैमरे का खुलासा

Oppo Reno 12F: ओप्पो एक नया रेनो 12F 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना पर काम कर रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले डिवाइस के कैमरे का खुलासा हो गया है।

Updated On 2024-05-31 13:20:00 IST
Oppo Reno 12F/Oppo F27 Pro फोन जुलाई में हो सकता है लॉन्च!

Oppo Reno 12F: ओप्पो ने हाल ही में चीन में रेनो 12 और रेनो 12 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वैश्विक बाजार में इन्हें संभवतः जून या जुलाई में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि स्टैंडर्ड वेरिएंट का मॉडल नंबर CPH2625 है, जबकि प्रो वेरिएंट का मॉडल नंबर CPH2629 है। इन दोनों फोन के लॉन्च से पहले लेटेस्ट अपडेट आया है कि कंपनी वैश्विक बाजार में ओप्पो रेनो 12 सीरीज में एक और मॉडल पेश करेगी, जिसका नाम रेनो 12F 5G हो सकता है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि क्योंकि इस फोन को कई बाजारों में सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है।

Oppo Reno 12F कई सर्फिकेशन साइट पर आया नजर
ओप्पो रेनो 12F का मॉडल नंबर CPH2637 है। इसकी पुष्टि TDRA (UAE) और SIRIM (मलेशिया) जैसे फेमस सर्टिफिकेशन के माध्यम से की गई है। इसी डिवाइस को पहले मार्च में यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन पर देखा गया था। इतना ही नहीं इस डिवाइस को भारत के  BIS सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है, जो इसे भारतीय बाजार में दस्तक देने का संकेत देता है। डिवाइस यूरोप में Reno 12F नाम से लॉन्च हो सकता है, लेकिन भारतीय बाजार में इसे अलग नाम से लॉन्च किया जा सकता है।

50MP कैमरा से होगा लैस
Oppo Reno 12F को कैमरा FV-5 के डेटाबेस पर भी देखा गया है। लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें पीछे की तरफ f/1.8 अपर्चर और 4mm फोकल लेंथ वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। फ्रंट में, इसमें f/2.4 अपर्चर और 3.2mm फोकल लेंथ वाला 50 मेगापिक्सल का कैमरा होने की उम्मीद है।

वर्तमान में डिवाइस के अन्य स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं। मार्च में, ओप्पो ने भारतीय बाजार में OPPO F25 Pro फोन को लॉन्च किया, जिसे अन्य देशों में रेनो 11F के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च किया गया था। इसलिए, संभावना है कि भारत में रेनो 12F को Oppo F27 Pro के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। जहां तक लॉन्च की बात है तो OPPO के इस 12F/ F27 Pro को भारत में जुलाई, 2024 में आधिकारिक तौर पर पेश किया जा सकता है। फिलहाल ये सब अफवाह है। इसलिए आधिकारिक जानकारी सामने आने तक इंतजरा करें।

Similar News