OnePlus Pad: 9520mAh बैटरी वाला वनप्लस पैड लॉन्च, जानिए क्या है कीमत

OnePlus Pad को लॉन्च कर दिया गया है। यह टैबलेट 9520mAh की बैटरी से लैस आता है और MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट द्वारा संचालित है। यहां जानिए इसकी कीमत और फीचर्स।

Updated On 2024-12-28 16:47:00 IST
OnePlus Pad Launched.

OnePlus Pad Launch: OnePlus ने अपना लेटेस्ट टैबलेट OnePlus Pad लॉन्च कर दिया है, जिसे पहले चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। यह टैबलेट Oppo Pad 3 का रिब्रांडेड वर्जन है और इसे OnePlus Ace 5 सीरीज के साथ पेश किया गया है। इस टैबलेट में पावरफुल बैटरी और शानदार डिस्प्ले के साथ कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं।


OnePlus Pad की कीमत
वनप्लस ने OnePlus Pad को चीन में कुल चार स्टोरेज ऑप्शन्स में पेश किया है। जिसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 8GB + 128GB: 2099 युआन (लगभग ₹24,000)
  • 8GB + 256GB: 2399 युआन (लगभग ₹28,000)
  • 12GB + 256GB: 2699 युआन (लगभग ₹31,000)
  • 12GB + 512GB: 3099 युआन (लगभग ₹36,000)

OnePlus Pad की खासियतें
वनप्लस Pad में 11.61-इंच का 2.8K रेजोल्यूशन वाला IPS LCD पैनल है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो स्मूथ विजुअल्स प्रदान करता है। इसके साथ 700 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसे और बेहतर बनाती है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट से लैस है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है।

यह भी पढ़ें: जल्द लॉन्च होगा Samsung का ये पावरफुल स्मार्टफोन, बैटरी-कैमरा करेगा फिदा

OnePlus Pad में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9520mAh की बैटरी है, जो इसे पावर बैंक जैसा बनाती है। इसके साथ 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। यह डिवाइस  Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है।

Similar News