Noise Buds VS601: ट्रांसपेरेंट डिजाइन और 50 घंटे तक का प्लेटाइम के साथ धांसू ईयरबड्स लॉन्च, कीमत इतनी

Noise Buds VS601: नॉइस ने भारतीय बाजार में अपने नए TWS ईयरबड्स Buds VS601 को पेश किया है। यह ट्रांसपेरेंट डिजाइन और 50 घंटे तक का प्लेटाइम के साथ आता है।

Updated On 2025-04-26 21:18:00 IST
Noise Buds VS601

Noise Buds VS601: नॉइस ने भारतीय बाजार में अपने नए TWS ईयरबड्स Buds VS601 को पेश किया है। यह नया मॉडल अपने ट्रांसपेरेंट केस डिजाइन और मेटलिक फिनिश के साथ आता है। ईयरबड्स में 10mm डायनैमिक ड्राइवर्स दिए गए हैं जो SonicBlend टेक्नोलॉजी के साथ बेहतरीन साउंड क्वालिटी देते हैं। आइए इसकी कीमत और खासियतों पर एक नजर डालते हैं।

Noise Buds VS601: खास फीचर्स

  • 50 घंटे की प्लेबैक: सिंगल चार्ज पर 7 घंटे और केस के साथ कुल 50 घंटे तक का प्लेटाइम।
  • 10mm डायनैमिक ड्राइवर: SonicBlend टेक्नोलॉजी के साथ बेस्ट ऑडियो एक्सपीरियंस।
  • क्वाड माइक ENC: कॉल के दौरान बैकग्राउंड नॉइज कम करने की सुविधा।
  • ड्यूल डिवाइस पेयरिंग: एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट करने की सुविधा।
  • इंस्टाचार्ज: सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर 150 मिनट तक का प्लेबैक।

Noise Buds VS601 की क्या है कीमत?
Buds VS601 की कीमत 1,199 रुपए रखी गई है और यह 5 कलर वेरिएंट (ग्रैफाइट ब्लैक, कोबाल्ट ब्लू, कॉपर ब्राउन, एमराल्ड ग्रीन और सिल्वर ग्रे) में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इस ईयरबड्स को Noise की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon.in पर खरीद सकते हैं।

Similar News