itel T31 Pro ANC, Buds Ace 2 Launched: आईटेल ने एक साथ दो गेमिंग ईयरबड्स किए लॉन्च; कम कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

itel T31 Pro ANC, Buds Ace 2: आईटेल ने दो नए T31 Pro और itel Buds Ace 2 ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया है। ये 50 घंटे तक की बैटरी और धांसू साउंड के साथ आते हैं।

By :  Desk
Updated On 2024-05-25 11:13:00 IST
itel T31 Pro ANC और Buds Ace 2 भारत में हुए लॉन्च।

itel T31 Pro ANC, Buds Ace 2 Launched: घरेलू कंपनी (itel) ने अपनी लेटेस्ट ईयरबड्स सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में 2 बड्स T31 Pro और itel Buds Ace 2 ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स शामिल है। कंपनी ने इन नए ईरबड्स जेन-जी को ध्यान में रखकर स्मार्ट टेक्नोलॉजी और लेटेस्ट इनोवेशन के साथ पेश किया है। itel T31 Pro ईयरबड्  32dB तक नॉइज़ कैंसलेशन देते है जबकि Buds Ace 2 टोटल 50 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। ये दोनों बड्स एआई-ईएनसी फीचर से लैस है, जो बाहरी शोर को खत्म करते हैं। चलिए अब एक-एक करके इन बड्स की कीमत और फीचर्स के बारें में भी जान लेते हैं। 

itel T31 Pro और  Buds Ace 2: के फीचर्स-स्पेसिफिकेशन 
कंपनी ने itel T31 Pro और Buds Ace 2 को 13mm और 10mm बास बूस्ट ड्राइवरों के और सुदंर डिज़ाइन के साथ पेश किया है। इन दोनों ही बड्स में गेमिंग और म्यूजिक के लिए 45ms लो लेटेंसी और डीप बास की सुविधा है। ये नए ईयरबड् हाई क्वालिटी ऑडियो और किफायती रेंज मे आते हैं। आईटेल T31 Pro बड्स में 32 डेसिबल तक एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) की सुविधा है। ईयरबड्स की AI-ENC (एनवायरनमेंटल नॉइज़ कैंसलेशन) कैपेसिटी उन्हें क्लीयर कॉल के लिए बाहरी शोर को खत्म कर देती हैं।

10 मिनट की चार्जिंग के साथ 180 मिनट तक का प्लेटाइम 
T31 Pro में  37mAh की बैटरी और 500mAh का चार्जिंग केस है। दूसरी ओर, itel Buds Ace 2 में  में 30mAh की बैटरी और 500mAh का चार्जिंग केस मिलता है। itel T31 Pro 45 घंटे तक का प्लेटाइम देता है जबकि Buds Ace 2 50 घंटे तक लगातार एक्टिविटी देता है। कंपनी का कहना हैं कि ये दोनों ही TWS ईयरबड्स को USB-C के ज़रिए 10 मिनट के चार्ज से 3 घंटे का प्लेटाइम देकर जल्दी से रिचार्ज किया जा सकता है। 

सुदंर डिजाइन के साथ IPX5 सपोर्ट 
ये दोनों ही बड्स सुंदर डिजाइन के साथ IPX5 जल प्रतिरोधी भी है जिससे पानी के छीटें पड़ने से भी बड्स खराब नहीं होंगे। बात करें बड्स में कनेक्टिवी के तो यह ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिवी को सपोर्ट करते हैं। T31 Pro और Buds Ace 2 दोनों में बेहतर नॉइज़ कैंसलेशन और कॉल क्लैरिटी के लिए चार माइक्रोफ़ोन हैं। दोनों मॉडल में टच कंट्रोल भी मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ेः-  Redmi का सबसे सस्ता Redmi A3x स्मार्टफोन हुआ लॉन्च: Unisoc T603 चिप और 90Hz डिस्प्ले का मिलेगा सपोर्ट; जानें कीमत  

T31 Pro और Buds Ace 2 की कीमत 
itel T31 Pro को कंपनी ने ग्लॉसी सिल्वर कलर में पेश किया है। इनकी कीमत 1,499 रुपए ($18)  है। दूसरी ओर,  Buds Ace 2 बड्स 1,199 रुपए ($15) में उपलब्ध है। ये बड्स मिडनाइट ब्लू और आइवरी व्हाइट कलर में आते हैं। 

Similar News