अमेजन, Phoenpay की बड़ी टेंशन! Flipkart लाया UPI ऐप, इन यूजर्स को मिल रहा धांसू कैशबैक पाने का मौका 

Super.money Beta version: फ्लिपकार्ट ने Super.money के नाम अपना एक पेमेंट ऐप का बीट वर्जन लॉन्च किया है। ये ऐप यूजर्स को UPI के जरिए पेमेंट करने की सुविधा देता है।

Updated On 2024-06-27 17:31:00 IST
फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया खुदका Super.money पेमेंट ऐप।

Super.money Beta version launched: ऑनलाइन शॉपिंग ऐप फ्लिपकार्ट ने अपने कस्टमर्स के लिए एक लेटेस्ट अपडेट पेश किया है। इस अपडेट के तहत कंपनी अपना खुदका पेमेंट ऐप लेकर आई है। अब यूजर्स इस ऐप से न सिर्फ शॉपिंग कर सकेंगे बल्कि ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। जी हां.. फ्लिपकार्ट ने बाजार में मौजूद अन्य पेमेंट ऐप को टक्कर देने के लिए अपना एक अलग पेमेंट ऐप पेश किया है। आपको बता दें हम जिस पेमेंट ऐप की बात कर रहे हैं उसका नाम Super.money है। आइए अब इस ऐप के बारें में डिटेल से जानते हैं। 

Super.money का बीटा वर्जन हुआ जारी 
कंपनी ने अभी फिलहाल इस ऐप का मात्र बीटा वर्जन ही रिलीज किया है। कंपनी अभी यूजर्स को इस ऐप का ट्रायल के तौर पर उपयोग करने के मौका दे रही हैं। इसके लिए जब आप Super.money को गूगल पर सर्च करते हैं, तो ऐप का अधिकारिक पेज दिखाई देगा। यहां आप इस पेज पर विजिट कर सकेंगे। इस पेज पर आपको दिखाई देगा कि ये ऐप अभी लॉन्च नहीं हुआ। लेकिन आप इसे ट्राय कर सकते हैं। यूजर्स इस ऐप के बीटा वर्जन को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने 1 लाख अर्ली पास जारी किए है। इसका मतलब है यदि आप भी इस ऐप को ट्राय करना चाहते हैं तो तुरंत अपना पास रिर्जव कर लें। 

ऐसे इंस्टॉल करें ऐप 
इस ऐप को इंस्टॉल करने के लिए आप जैसे गूगल पर Super.money सर्च करेंगे वैसे ही आपको ऐप का ऑफिशियल पेज नजर आ जाएगा। इल पेज में आकर आपको  Get It On Google Play बटन पर टैप करना हैं। आप जैसे ही इस बटन पर क्लिक करेंगे आप उसके बाद प्लेस्टोर पर पहुंच जायेंगे। यहां आपको साइड में दिख रहे इंस्टॉल बटन पर टैप करना है और फिर आप इस ऐप का उपयोग कर सकते हैं। 

क्या है सुपर.मनी? 
Super.money ऐप के बारें में जानकारी बताते हुए स्पोकपर्सन ने बताया कि यह एक व्यवस्थित UX और सभी प्रकार के लेनदेन पर बेहतरीन रिवार्ड्स प्राइस को ध्यान में रखकर सुपर.मनी को लाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सभी लोगों को फाइनेंशियल सर्विस से जोड़ना और उनके उपयोग करने के तरीकों में बदलाव लाना है। कंपनी इस ऐप को बेहतर बनाने के लिए कस्टमर्स द्वारा दिए गए फीडबैक पर मुख्य रूप से फोकस करेगी और उसी के आधार पर Super.money में सुधार लाया जाएगा।  


 

Similar News