Lenovo Legion Y700 Gen 4 भारत में लॉन्च: 7,600mAh बैटरी के साथ मिलेगी 12GB रैम, जानें कीमत
Lenovo ने भारत में अपना नया Lenovo Legion Y700 Gen 4 टैबलेट लॉन्च किया है। यह डिवाइस पावरफुल 7,600mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ आता है।
Lenovo Legion Y700 Gen 4: लेनोवो ने चीन में अपना नया गेमिंग टैबलेट Legion Y700 Gen 4 लॉन्च कर दिया है। यह टैबलेट Qualcomm के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Elite ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है और इसे अधिकतम 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। साथ ही इसमें 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, डिवाइस में शानदार डिस्प्ले के साथ और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम जैसी दमदार सुविधाएं मिलती है। आइए अब इस लैपटॉप की कीमत और अन्य डिवाइस के बारें में विस्तार से जानते हैं।
Legion Y700 Gen 4 के फीचर्स
Legion Y700 Gen 4 में गेमिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 8.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3,040×1,904 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 165Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है। यह डिस्प्ले 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 कलर कवरेज और 600 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही, इसमें TÜV Rheinland की सर्टिफिकेशन है जो कम फ्लिकर, कम ब्लू लाइट और आंखों की सुरक्षा का भरोसा देती है।
Lenovo Legion Y700 Gen 4 को लंबे समय तक ठंडा बनाए रखने के लिए इसमें 12,000 वर्ग मिमी का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और Centre Cooling Architecture 2.0 तकनीक दी गई है। टैबलेट में 7,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 68W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, इसमें बायपास चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी है, जो खासतौर पर गेमिंग के दौरान डिवाइस को गर्म होने से बचाने में मदद करती है। यह टैबलेट केवल 6.99mm पतला है और इसका वजन 340 ग्राम है, जिससे यह पोर्टेबल और हल्का महसूस होता है।
Legion Y700 Gen 4 की कीमत
इस टैबलेट की कीमत चीन में CNY 3,299 (लगभग ₹39,000) से शुरू होती है, जो कि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है। वहीं, 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग ₹44,900) रखी गई है। इसे ब्लैक और व्हाइट रंगों में उपलब्ध कराया गया है और ग्राहक इसे Lenovo China के आधिकारिक ई-स्टोर से खरीद सकते हैं।