Happy B'day Google!: 27 साल का हुआ सर्च इंजन, स्पेशल डूडल से मनाया जश्न
सर्च इंजन गूगल (Google) आज 27 साल का हो गया है। अपने 27 जन्मदिन का सेलिब्रेशन को गूगल खास डूडल के जरिए बना रहा है। आइए जानें इस स्पेशल डूडल में क्या खास है।
Google Revenue 2025
Google's 27th Birthday: सर्च इंजन गूगल (Google) आज पूरे 27 साल का हो गया है। अपने 27 जन्मदिन का सेलिब्रेशन को गूगल खास डूडल के जरिए बना रहा है। यह डूडल गूगल का पहला लोगो (Logo) है। जब आप गूगल के होमपेज पर विजिट करेंगे तो आपको एक मैसेज लिखा दिखेगा, 'आज का डूडल गूगल के 27वें जन्मदिन का प्रतीक है। इतने सालों तक हमारे साथ सर्च करने के लिए धन्यवाद!'
यह स्पेशल डूडल गूगल के लंबे सफर की यात्रा को याद दिलाता है और गूगल की पुरानी यादों का ताजा करता है। आइए अब गूगल के 27वें जन्मदिन के मौक पर जानें कि गूगल की शुरुआत कैसे और कब हुई और इसका नाम गूगल क्यों रखा गया।
गूगल 27 सितंबर को क्यों मनाता है जन्मदिन?
सर्च इंजन गूगल का ऑफिशियली रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था। हालांकि, गूगल हर साल 27 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाता है। क्योंकि कंपनी ने पहली बार 27 सितंबर को अपना पहला डूडल बनाया था। इसलिए कंपनी पिछले दो दशकों से इसी दिन अपना जन्मदिन मनाता है और अपनी ग्रोथ पर नजर डालता है।
गूगल एक समय में केवल एक सर्च इंजन था, लेकिन आज यह एक विशाल टेक कंपनी है जो Alphabet Inc. की एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। Alphabet की स्थापना 2015 में की गई थी। वर्तमान में सुंदर पिचाई गूगल और अल्फाबेट दोनों के CEO हैं।