Google 27th Birthday: गूगल ने आज क्यों चेंज किया लोगो?

Google 27th Birthday Doodle: गूगल ने अपने 27वें जन्मदिन पर 1998 का पहला लोगो डूडल के जरिए दिखाया। यह डूडल भारत सहित कई देशों में नजर आया और कंपनी की 27 साल की यात्रा को दर्शाता है।

Updated On 2025-09-27 16:10:00 IST

Google 27th Birthday Doodle

Google 27th Birthday Doodle: अमेरिकी टेक कंपनी गूगल (Google) ने शनिवार को अपना 27वां जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। इस मौके पर गूगल ने अपने 1998 के पहले लोगो को एक नॉस्टैल्जिक डूडल के रूप में प्रदर्शित किया। भारत समेत कई देशों में यह डूडल दिखा, जिसने इंटरनेट यूजर्स को 90 के दशक की याद दिला दी।

27 साल की Google की यात्रा

गूगल की स्थापना 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में की थी। दोनों का सपना था कि दुनिया की जानकारी को एक जगह इकट्ठा कर सभी के लिए सुलभ और उपयोगी बनाया जाए। 4 सितंबर 1998 को गूगल की शुरुआत हुई थी, लेकिन बाद में आधिकारिक रूप से इसका जन्मदिन 27 सितंबर को मनाया जाने लगा।

आज गूगल सिर्फ सर्च इंजन तक सीमित नहीं है बल्कि Gmail, Google Photos और Gemini जैसे AI टूल्स से लेकर हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Google का 27वां जन्मदिन डूडल

इस बार का डूडल गूगल की शुरुआत को सम्मान देने वाला रहा। इसमें कंपनी का पहला विंटेज लोगो दिखाया गया है। यह डूडल अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, थाईलैंड सहित कई देशों में प्रदर्शित किया गया।

क्या होते हैं Google Doodles?

Google Doodle गूगल के लोगो का अस्थायी आर्टिस्टिक रूप होता है। इसे खास अवसरों, त्योहारों, महान हस्तियों की जयंती या ऐतिहासिक घटनाओं को याद करने के लिए बनाया जाता है। पहला डूडल 1998 में प्रकाशित हुआ था जब गूगल के फाउंडर्स छुट्टी पर गए थे और उन्होंने "Out of Office" मैसेज देने के लिए इसे डिजाइन किया। 2000 में पहली बार अंतरराष्ट्रीय डूडल बना था, जो फ्रांस के Bastille Day को समर्पित था।

सोशल मीडिया पर Google India का पोस्ट

गूगल इंडिया ने X (Twitter) पर लिखा, ''27 साल बाद भी जिज्ञासु, 27 साल बाद भी खोज जारी। गूगल का 27वां जन्मदिन आज के डूडल के साथ मना रहे हैं।''

इसके साथ ही कंपनी ने अपना पहला होमपेज भी शेयर किया।

Tags:    

Similar News