Up Weather Update: पछुआ हवाओं ने गिराया पारा, शीतलहर की चेतावनी, जानें आपके शहर में आज क्या रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट और शीत लहर चलने की चेतावनी दी है।
Madhya Pradesh Weather Today 30 December: मध्य प्रदेश के 25 से अधिक शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी तापमान की मामूली वृद्धि अब थम गई है और मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद, अब ठंडी और शुष्क पछुआ उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रवाह तेज़ी से बढ़ा है, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ने लगा है।
आज, सुबह, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक के कई मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रह गई। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने और अत्यधिक कोहरे में यात्रा से बचने की सलाह दी है।
लखनऊ और कानपुर का मौसम - पारा 12 डिग्री तक लुढ़का
राजधानी लखनऊ में कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। सुबह के समय छाई धुंध और कोहरे ने दिन की शुरुआत धीमी कर दी। लखनऊ में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरकर लगभग 12 से 13 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से कम है।
इसी तरह, औद्योगिक शहर कानपुर में भी सुबह-शाम गलन बढ़ गई है और प्रदूषण का स्तर अभी भी 'खराब' श्रेणी में बना हुआ है, जो सांस संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है।
पूर्वांचल में घने कोहरे का असर, किसानों के लिए सलाह
पूर्वी उत्तर प्रदेश यानी पूर्वांचल के जिलों, विशेषकर गोरखपुर, वाराणसी और बस्ती में भी मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन कोहरे का असर अधिक देखा जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, हवा की गति धीमी होने और नमी बढ़ने के कारण अगले 48 घंटों तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।
किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी रबी की फसलों को पाले के संभावित नुकसान से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करें या खेत में धुआ करने की व्यवस्था करें।
आने वाले दिनों में शीत लहर की दस्तक
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगामी सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे शीत लहर जैसे हालात बन सकते हैं।
खासकर बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ खुले क्षेत्रों में रातें अधिक ठंडी हो सकती हैं। दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान में बहुत बड़ा बदलाव नहीं आएगा, लेकिन सुबह और शाम को लोगों को गर्म कपड़ों की आवश्यकता अनिवार्य रूप से होगी।