UP Police Exam Date: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, तीन दिन और छह पालियों में होगी लिखित परीक्षा

40 लाख से अधिक आवेदनों की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी जिलों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Updated On 2026-02-03 20:20:00 IST

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक पोर्टल से ही अपडेट लें।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 'आरक्षी नागरिक पुलिस' और अन्य समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिए लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है।


32,679 पदों के लिए होने वाली यह परीक्षा जून 2026 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं और अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सूचनाओं पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

​परीक्षा की मुख्य तारीखें और शिफ्ट का विवरण

​भर्ती बोर्ड के नोटिस के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन तीन दिनों तक किया जाएगा। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में  होगी। 

​08 जून 2026 (सोमवार): प्रथम एवं द्वितीय पाली

​09 जून 2026 (मंगलवार): प्रथम एवं द्वितीय पाली

​10 जून 2026 (बुधवार): प्रथम एवं द्वितीय पाली

​32,679 पदों पर होनी है भर्ती

​इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए यूपी पुलिस के विभिन्न विभागों में कुल 32,679 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें शामिल हैं:

​आरक्षी नागरिक पुलिस: 10,469 पद

​आरक्षी पीएसी (PAC): 15,131 पद

​जेल वार्डर: 3,279 पद

​अन्य पद: विशेष सुरक्षा बल (SSF), महिला बटालियन और घुड़सवार पुलिस।

​परीक्षा का स्वरूप: ऑफलाइन मोड और सिलेबस

​यूपी पुलिस की यह परीक्षा ऑफलाइन मोड होगी। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसके लिए 300 अंक निर्धारित हैं। अभ्यर्थियों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।

मुख्य विषयों में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता और मानसिक अभिरुचि/तार्किक क्षमता शामिल हैं।

इस बार महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग की व्यवस्था हटा दी गई है।

​एडमिट कार्ड और विजीबिलिटी

​बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक सक्रिय करेगा।

मई 2026 के अंतिम सप्ताह तक अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र और शहर की जानकारी मिल जाएगी।

बोर्ड ने उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी भ्रामक जानकारी या 'पेपर लीक' जैसी अफवाहों से सावधान रहें और अपनी तैयारी पर ध्यान केंद्रित करें।

Tags:    

Similar News

9 साल का प्यार, 62 दिन की शादी और एक रात में कत्ल: बरेली में पत्नी ने पति की हत्या कर रची ‘सुसाइड’ की साजिश, पूरा सच उजागर

नेशन फर्स्ट' की भावना वाला ऐतिहासिक बजट: सीएम योगी बोले- 96 लाख एमएसएमई यूनिट्स के साथ देश का नेतृत्व करेगा यूपी

अलंकार अग्निहोत्री का केंद्र के खिलाफ 'हल्ला बोल': SC-ST एक्ट को बताया काला कानून, 7 फरवरी को दिल्ली घेरने का ऐलान