बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UP में 16 IPS अधिकारियों के तबादले, 10 जिलों के SP बदले; देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला। 10 जिलों के एसपी बदले गए, कई वरिष्ठ अधिकारी डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध। देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट।

Updated On 2025-09-18 14:36:00 IST

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 IPS अधिकारियों के तबादले।  

IPS Transfer List UP: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल करते हुए 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें 10 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

पुलिस अधीक्षक बनाए गए ये IPS 

  • जय प्रकाश सिंह: पुलिस अधीक्षक सुरक्षा लखनऊ थे। अब उन्नाव का नया एसपी बनाया गया है।
  • संजीव सुमन: अलीगढ़ एसएसपी थे, अब देवरिया के एसपी की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • नीरज जादौन: हरदोई एसपी नीरज कुमार जादौन को अलीगढ़ का नया एसएसपी बनाया गया है।
  • अशोक मीना: सोनभद्र एसपी अशोक कुमार मीना को अब हरदोई के एसपी का पदभार दिया गया है।
  • अभिषेक वर्मा: आगरा में रेलवे एसपी थे अब सोनभद्र के एसपी होंगे।
  • दीपक भूकर: उन्नाव के एसपी थे, अब प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया है।
  • डॉ. अनिल कुमार-।।: प्रतापगढ़ एसपी डॉ. अनिल कुमार-।। को आजमगढ़ SSP बनाया गया है।
  • केशव कुमार: अंबेडकरनगर एसपी केशव कुमार को कुशीनगर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
  • अभिजीत आर. शंकर: औरैया पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है।
  • अभिषेक भारती: प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त अभिषेक भारती औरैया एसपी बनाए गए हैं।

इन IPS अधिकारियों के भी तबादले

  • आजमगढ़ के SSP हेमराज मीना को अब पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
  • कुशीनगर एसपी संतोष मिश्रा को भी पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
  • देवरिया एसपी विक्रांत वीर को भी पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
  • मनीष कुमार शांडिल्य: 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में सेनानायक थे, उन्हें प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त बनाया गया है।
  • बलिया में तैनात अनिल कुमार झा को पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा का पदभार सौंपा गया है।
  • सर्वेश मिश्रा: 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में सेनानायक/उपसेनानायक थे, उन्हें 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है

इस तबादले के क्या हैं मायने?

यह फेरबदल लोकसभा चुनाव 2024 के बाद की प्रशासनिक समीक्षा का हिस्सा माना जा रहा है। साथ ही आगामी त्योहारों और पंचायत चुनावों के मद्देनजर संभावित कानून-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों को देखते हुए सरकार ने यह बदलाव किया है। ताकि, पुलिस महकमे में नई ऊर्जा का संचार हो। 

रिपोर्ट: लखनऊ ब्यूरो, हरिभूमि

Tags:    

Similar News