यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: गोरखपुर, बहराइच, गोंडा समेत 10 जिलों के डीएम बदले गए, 23 IAS अधिकारियों के तबादले
अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया। उनकी जगह राजेश कुमार को अयोध्या का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
ias officers reshuffle
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में गोरखपुर, बहराइच, गोंडा, प्रयागराज, गौतमबुद्धनगर जैसे प्रमुख जिलों के डीएम बदले गए हैं। नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज द्वारा तबादला सूची जारी की गई, जिससे पूरे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
अयोध्या मंडल में बड़ा बदलाव
अयोध्या के मंडलायुक्त गौरव दयाल को गृह विभाग का सचिव बनाया गया। उनकी जगह राजेश कुमार को अयोध्या का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है।
किस जिले को मिला नया डीएम?
- गोरखपुर: कृष्णा करुणेश हटे, दीपक मीणा बने नए डीएम
- गाजियाबाद: रवींद्र कुमार मंदर (प्रयागराज से) बने नए डीएम
- प्रयागराज: मनीष कुमार वर्मा (गौतमबुद्धनगर से) बने नए डीएम
- गौतमबुद्धनगर: मेधा रूपम (कासगंज से) बनीं नई डीएम
- बहराइच: मोनिका रानी की जगह अक्षय त्रिपाठी बने नए डीएम
- गोंडा: प्रियंका निरंजन (मिर्जापुर से) बनीं नई डीएम
- ललितपुर: अमनदीप डुली बनीं नई जिलाधिकारी
- कासगंज: प्रणय सिंह (पूर्व MD, यूपी चीनी निगम) बने नए डीएम
- कानपुर देहात: कपिल सिंह बने नए डीएम
- मिर्जापुर: पवन कुमार गंगवार बने नए डीएम
अन्य प्रमुख प्रशासनिक नियुक्तियां
- सारिका मोहन बनीं सचिव वित्त
- मिनिष्ती एस: सचिव वित्त से बनाईं गईं गन्ना आयुक्त
- प्रमोद उपाध्याय: गन्ना आयुक्त से सचिव समाज कल्याण विभाग
- अमृत त्रिपाठी: झांसी के बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ से बने सचिव उच्च शिक्षा विभाग
- बिमल कुमार दुबे: मंडलायुक्त झांसी को बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया
इस तबादले से क्या बदलेगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस बड़े बदलाव से प्रशासनिक गति और जवाबदेही में सुधार आएगा, खासकर उन जिलों में जहां विकास योजनाओं की प्रगति धीमी है या कानून-व्यवस्था चुनौती बनी हुई है।