उन्नाव में भीषण सड़क हादसा: लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और दो मासूमों की मौके पर मौत

हादसा इतना भीषण था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Updated On 2026-02-05 08:57:00 IST

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

उन्नाव: उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आज एक रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ, जिसने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया। एक वैवाहिक कार्यक्रम से खुशियां मनाकर लौट रहे बाइक सवार दंपती और उनके दो मासूम बच्चों को एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया।

दिल दहला देने वाली बात यह है कि यह परिवार सड़क किनारे खड़े होकर अपने साढ़ू के आने का इंतजार कर रहा था, तभी एक दूसरी दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

​साढ़ू का इंतजार कर रही थी मौत

​जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहा था। रास्ते में उन्होंने अपनी बाइक रोकी और सड़क किनारे खड़े होकर अपने साढ़ू का इंतजार करने लगे, जो पीछे से आ रहे थे।

परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि जिस साढ़ू का वे इंतजार कर रहे हैं, उनसे मिलने से पहले ही मौत उन्हें अपनी चपेट में ले लेगी। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके जीवन की डोर काट दी।

​कंटेनर को टक्कर मारकर भाग रहा था खूनी ट्रक

​हादसे के पीछे ट्रक ड्राइवर की बड़ी लापरवाही और डर सामने आया है। चश्मदीदों और पुलिस जांच के अनुसार, इस ट्रक ने पहले एक कंटेनर को टक्कर मारी थी। कंटेनर से टकराने के बाद पकड़े जाने के डर से ड्राइवर ट्रक को और तेज रफ्तार में भगाकर ले जा रहा था।

इसी आपाधापी और भागने की कोशिश में उसने नियंत्रण खो दिया और किनारे खड़े बाइक सवार परिवार को रौंदते हुए निकल गया।

​मौके पर ही खत्म हो गया पूरा परिवार

​ट्रक की टक्कर इतनी जोरदार थी और पहिया इतनी बुरी तरह शरीर के ऊपर से गुजरा कि पति-पत्नी और दोनों मासूम बच्चों को संभलने या भागने का एक पल भी नहीं मिला। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

जब तक पीछे से आ रहे साढ़ू और अन्य राहगीर मौके पर पहुंचे, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। मौके का मंजर इतना खौफनाक था कि वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।

Tags:    

Similar News

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 IPS अधिकारियों के तबादले, मेरठ से गोरखपुर तक बदले गए कप्तान