सम्भल: ₹659 करोड़ का विकास तोहफा, CM योगी ने 222 परियोजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्भल में ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जनसभा में CM ने 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को दोहराया।
सम्भल के बहजोई में जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
CM Yogi Adityanath Bahjoi Rally: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (7 अगस्त 2025) को सम्भल जिले को बड़ी सौगात दी है। बहजोई में जनसभा के दौरान उन्होंने ₹659 करोड़ की 222 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। बहजोई की जनसभा में सीएम योगी ने कहा, सरकार हर जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सम्भल को भी अब मुख्यधारा के विकास से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कर रहे हैं। पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ हर हाल में पहुंचना चाहिए। यही सबका साथ, सबका विकास की भावना है।
इतिहास और पर्यटन को मिलेगा नया रूप
सम्भल में मुख्यमंत्री योगी ने पुरातत्व विभाग द्वारा चलाए जा उत्खनन कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा, यहां से प्राप्त ऐतिहासिक अवशेष सम्भल के गौरवशाली अतीत का प्रतीक हैं। इन्हें सहेजा जाएगा और पर्यटन के रूप में विकसित किया जाएगा।
विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, विकास कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं। ताकि, जनहित में योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों को पहुंचे।लाभार्थियों को मिला प्रत्यक्ष लाभ
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, किट और सहायता सामग्री भी वितरित की। इसमें गरीब, वृद्धजन, महिलाएं और दिव्यांगजन प्रमुख रूप से शामिल रहे।