UP Lok Sabha Election: 'कांग्रेस मुसलमानों को गोमांस खाने का हक देना चाहती है'- संभल में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला

Yogi Adityanath Sambhal Speech: सीएम योगी आदित्यनाथ की शनिवार, 27 अप्रैल को तीन जनसभाए हैं। पहली जनसभा हाथरस के सिकन्द्राराऊ में दोपहर सवा 12 बजे होगी। इसके बाद दूसरी जनसभा फिरोजाबाद में तिलक इंटर कॉलेज और तीसरी जनसभा इटावा के जनता महाविद्यालय के मैदान में होगी। 

Updated On 2024-04-27 10:18:00 IST
संभल में सीएम योगी आदित्यनाथ।

Yogi Adityanath Sambhal Speech: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 25 अप्रैल संभल में कांग्रेस ने अब तक का बड़ा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अल्पसंख्यकों को उनकी पसंद का खाना खाने की आजादी देना चाहती है। मतलब वे गोहत्या की इजाजत देने की बात कर रहे हैं। ये बेशर्म लोग गौमांस (गाय का मांस) खाने का अधिकार देने का वादा करते हैं, जबकि हमारे ग्रंथ गाय को माता कहते हैं। वे गायों को कसाई के हाथों में सौंपना चाहते हैं। क्या भारत इसे कभी स्वीकार करेगा?

महिलाओं की संपत्ति जब्त करेगी कांग्रेस
सीएम योगी आदित्यनाथ संभल लोकसभा सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार परमेश्वर लाल सैनी के समर्थन में मुरादाबाद जिले के बिलारी में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया भाषणों को दोहराते हुए, सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'स्त्रीधन' (महिलाओं की संपत्ति) को जब्त करने और इसे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के बीच वितरित करने का इरादा रखती है।

जिनके घर में 4 कमरे तो समझिए 2 कमरे ले लेंगे
सीएम योगी ने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में लोगों की संपत्ति के एक्स-रे की बात कही है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी के घर में चार कमरे हैं, तो वे उनमें से दो कमरे ले लेंगे। इतना ही नहीं, कांग्रेस कहती है कि वह महिलाओं के आभूषणों पर कब्जा कर लेगी, देश इसे कभी स्वीकार नहीं करेगा। आदित्यनाथ ने कहा, उन्होंने यूपीए सरकार के तहत 2004 से 2014 तक ऐसे प्रयास किए थे।

संभल में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में काफी संख्या में महिलाएं पहुंचीं।

कर्नाटक में पिछड़ों का हक मुसलमानों को दिया
योगी ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में एससी, एसटी और ओबीसी को दिए गए आरक्षण में से मुसलमानों को कोटा देने की कोशिश की है। उन्होंने सच्चर समिति की सिफारिशों का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के कोटे में से उन्हें छह प्रतिशत आरक्षण देकर इसे लागू करना चाहती थी। उन्होंने कांग्रेस पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाते हुए दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है। 

राहुल-प्रियंका पर भी साधा निशाना
यूपी के मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश को और विभाजित करने की साजिश रच रही है। आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा कहा जा रहा है कि भाई-बहन (कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का जिक्र करते हुए) भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या जाने की योजना बना रहे हैं। जब उनकी सरकार थी, तो वे भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। लेकिन देवता सभी के हैं। यह उनके दोहरे मानकों का उदाहरण है।

आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' बोलने में झिझकते हैं, उन्हें उनका वोट नहीं मिलना चाहिए। संभल में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा।

सीएम योगी की आज तीन सभाएं
सीएम योगी आदित्यनाथ की शनिवार, 27 अप्रैल को तीन जनसभाए हैं। पहली जनसभा हाथरस के सिकन्द्राराऊ में दोपहर सवा 12 बजे होगी। इसके बाद दूसरी जनसभा फिरोजाबाद में तिलक इंटर कॉलेज और तीसरी जनसभा इटावा के जनता महाविद्यालय के मैदान में होगी। 

Similar News