UP का मौसम: लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश, 35 जिलों में घना कोहरा, 4 दिन बाद बढ़ेगी ठंड 

UP weather Today: यूपी में मंगलवार (24 दिसंबर) सुबह लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में हल्की बारिश हुई। 35 जिलों में कोहरा और बारिश का अलर्ट है। 28 के बाद ठंड बढ़ेगी।

Updated On 2024-12-24 11:14:00 IST
UP का मौसम: लखनऊ-कानपुर समेत 5 शहरों में बारिश, 35 जिलों में घना कोहरा, 4 दिन बाद बढ़ेगी ठंड 

UP weather Today: उत्तर प्रदेश में ठंड के बीच बारिश का दौर भी शुरू हो गया। मंगलवार (24 दिसंबर) सुबह लखनऊ, कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 35 जिलों में कोहरा और बारिश का अलर्ट जारी किया है। 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान है। 

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और निम्नदाब क्षेत्र से मौसम में बदलाव आया है। लखनऊ-कानपुर सहित यूपी के अन्य जिलों में भी बादल छाए रहेंगे। इससे रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। जबकि, दिन में ठंड बढ़ेगी। 

बरेली में बारिश के बाद बढ़ी गलन 
बरेली में रातभर हुई बूंदाबांदी हुई। मंगलवार को  बादल छाए हुए हैं। ठिठुरन भी बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद सर्द हवाएं और गलन बढ़ गई है। 

आगरा में बारिश का अलर्ट
आगरा में मंगलवार सुबह घना कोहरा रहा। ताजमहल कोहरे की धुंध में छिपा रहा। विजिबिलिटी 50 मीटर के आसपास रही। वाहन चालकों  को लाइट जलानी पड़ी। मौसम विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। बताया, दिनभर बादल छाए रहेंगे। 

प्रयागराज में हल्का कोहरा 
प्रयागराज में मंगलवार हल्का कोहरा छाया रहा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह शाम यहां अपेक्षाकृत ज्यादा ठंड पड़ रही है। 

गाजियाबाद में बारिश के बाद बढ़ी ठंड
गाजियाबाद में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। कोहरा और बादल भी छाए रहे। मंगलवार को घने कोहरे का अलर्ट है। विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर रहने का अनुमान है। 

यह भी पढ़ें: भोपाल-ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओला-बारिश का अलर्ट, MP में अगले 4 दिन मौसम खराब

लखनऊ में बारिश, धुंध और कोहरे का असर 
लखनऊ में सोमवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। लखनऊ में देर रात बूंदाबादी होने से ठंडक बढ़ गई है। मंगलवार को भी बादल छाए हुए हैं। धुंध और कोहरे का भी असर बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: 4 घंटे में 2 एनकाउंटर, 42 लॉकर लूटने वाले 2 बदमाश ढेर, जानें मुठभेड़ की पूरी कहानी  

अयोध्या में सबसे कम तापमान 
उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री से 15 डिग्री के बीच बना हुआ है। सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान अयोध्या में रिकॉर्ड किया गया। बलिया में सबसे अधिक कोहरा रहा। 27 और 28 दिसंबर को बारिश का औरेंज अलर्ट है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। 

Similar News