स्वामी प्रसाद मौर्य के दल का आधिकारिक ऐलान: दिल्ली में जुटे समर्थक, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से लड़ाएंगे लोकसभा चुनाव
Swami Prasad Maurya new Party RSSP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को दिल्ली में RSSP लांच की। इसी पार्टी से लोकसभा चुनाव भी लड़ेंगे।
By : सोनेलाल कुशवाहा
Updated On 2024-02-22 16:53:00 IST
Swami Prasad Maurya new Party RSSP: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को अपने नए दल (राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी) का अधिकारिक ऐलान कर दिया। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में इस दौरान देशभर से उनके हजारों समर्थक जुटे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा आगामी लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के बैनर तले ही लड़ा जाएगा।
राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी - LIVE BROADCAST#RSSP #SwamiPrasadMaurya #UttarPradesh https://t.co/8xuA8SDWpQ
— Rashtriya Shoshit Samaaj Party (@officialrssp) February 22, 2024