UP की बड़ी जीत: मोदी-राजनाथ से ज्यादा इन प्रत्याशियों को मिले वोट, राहुल-डिंपल और अखिलेश ने बनाया रिकॉर्ड 

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और राहुल गांधी की बजाय भाजपा के महेश शर्मा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। गौतमबुद्ध नगर में उन्होंने 559472 वोटों से सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर को हराया है।

Updated On 2024-06-04 21:16:00 IST
Lok Sabha Chunav 2024 UP biggest victory

UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में सबसे बड़ी जीत गौतमबुद्धनगर से डॉ महेश शर्मा को मिली है। प्रधानमंत्री मोदी ने डेढ़ लाख और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लगभग सवा लाख वोटों से जीत दर्ज की है। जबकि, डॉ महेश शर्मा ने 559472 वोटों से विजय हाशिल की। विपक्ष की ओर से सबसे बड़ी जीत राहुल गांधी व डिंपल यादव को मिली है। 

उत्तर प्रदेश में इन उम्मीदवारों को मिली बड़ी जीत 

लोकसभा  विजेता प्रत्याशी प्रतिद्वंदी  जीत का अंतर 
गौतमबुद्ध नगर  डॉ महेश शर्मा (BJP) महेंद्र नागर  559472
रायबरेली  राहुल गांधी (कांग्रेस)  दिनेश प्रताप सिंह 390000
गाजियाबाद अतुल गर्ग  डोली शर्मा  336965
मथुरा  हेमा मालिनी  मुकेश धनगर 293407 
बुलंदशहर भोलासिंह  शिवराम 275134
मैनपुरी  डिंपल यादव  राजवीर सिंह  221639
  • राहुल ने बताई लोकतंत्र की जीत
    राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र की जीत बताई है। गठबंधन के साथियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा, भारत की जागरूक जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अधिकारों की रक्षा के लिए INDIA के साथ खड़ी हो गई है। 
     
  • अखिलेश यादव पौने दो लाख वोटों से आगे 
    यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी लगभग पौने दो लाख वोटों से हराया है। अखिलेश यादव को यहां 642292 और भाजपा कैंडीडेट सुब्रत पाठक को 471370 वोट मिले हैं। जबकि, सपा प्रत्याशी इमरान बिन जाफर 81639 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। कन्नौज से 15 उम्मीदवार मैदान में थे। 
  • डिंपल यादव बोलीं-यह जनता की जीत 
    मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा योगी सरकार के मंत्री जयवीर सिंह को 221639 वोटों से हराया है। इस कहा, उन्होंने मैनपुरी की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा,  यह लोगों की जीत है। यूपी की जनता ने भाजपा को सबक सीखाने का काम किया है। सभी लोग इस सरकार से त्रस्त थे, लेकिन मौजूदा सरकार मानने को तैयार नहीं है कि जनता परेशान है।
     

Similar News